भोपाल में कुत्तों ने डेढ़ साल के एक बच्चे को नोच कर मार डाला

भोपाल में कुत्तों ने डेढ़ साल के एक बच्चे को नोच कर मार डाला
Khabar Digital Admin

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर क्षेत्र में कुत्तों के काटने से डेढ़ साल के मासूम की मौत पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने नाराजी जताई है। आयोग ने इस घटना को नगर निगम अधिकारियों की संवेदनहीनता और कर्तव्यों की उपेक्षा बताया है। केरल का उदाहरण देते हुए आयोग ने ऐसी घटनाओं को रोकने के ठोस उपाय सुनिश्चित करने की नसीहत भी दी है। भोपाल की इस घटना में आयोग ने कहा है कि ऐसी घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान किया जाए। घटना यह दर्शाती है कि सामान्य तौर पर जिस कर्तव्य का निर्वहन नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को करना था, वह नहीं किया गया। घटना मानव अधिकारों के संरक्षण के प्रति संवेदहनहीनता और उपेक्षा दर्शाती है।

आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उससे मानव जीवन की सुरक्षा को खतरा होने के हालात को देखते हुए एनीमल वेलफेयर बोर्ड और मध्यप्रदेश शासन की ओर से प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे कलेक्टरों का भी कर्तव्य है कि वे आवारा कुत्तों के कारण हो रही ऐसी वीभत्स घटनाओं को रोकने के ठोस उपाय करें। केरल का उदाहरण आयोग ने केरल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कुत्तों के काटने से हुई मृत्यु के संबं में गठित समिति द्वारा अलग-अलग परिस्थितियों में 20 लाख रुपए तक का मुआवजा राशि दिलाए जाने का आदेश दिया गया है। इसे केरल सरकार द्वारा शपथ पत्र देते हुए सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अधिक बताते हुए अधिकतम राशि पांच लाख रुपए तक सीमित करने का आग्रह किया गया है।

आयोग ने यह भी कहा है कि इसी प्रकार की परिस्थितियां मध्यप्रदेश में भी लागू की जा सकती हैं। आयोग ने आयुक्त और कलेक्टर भोपाल से जानना चाहा है कि नगर निगम क्षेत्र में निवासरत व्यक्तियों के जीवन की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं। आवारा कुत्तों के काटने से होने वाली मृत्यु के संबंध में आर्थिक सहायता के लिए नियम, निर्देश या अन्य कोई व्यवस्था है कि नहीं?

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!