झाबुआ:कलेक्टर के निरीक्षण में आंगनवाड़ियों की अनियमितता उजागर, गर्भवती महिलाएँ पलायन पर

झाबुआ:कलेक्टर के निरीक्षण में आंगनवाड़ियों की अनियमितता उजागर, गर्भवती महिलाएँ पलायन पर
Khabar Digital Desk

झाबुआ, नावेद रजा/खबर डिजिटल/कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विकासखण्ड राणापुर के निरीक्षण के दौरान पता चला कि आंगनवाड़ी केंद्र नही खुलते।साथ ही 18 गर्भवती महिलाएं पलायन पर है।कलेक्टर के दौरे को लेकर आरोग्य केंद्र को चकाचक कर दिया साथ ही यहाँ बैठने के लिए नई चटाइयाँ भी लाई गई।कलेक्टर एवं अधिकारियों ने आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र कालापान व गवसर तथा आंगनवाड़ी केन्द्र चंगोड फलिया कालापान का आकस्मिक निरीक्षण किया ।

कलेक्टर द्वारा सर्वप्रथम आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र कालापान का निरीक्षण किया गया। जिसमें मेडिसीन कक्ष, लैब, टीकाकरण कक्ष, महिला वार्ड का निरीक्षण कर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रदान की जा रही सेवाओं को देखा गया। कलेक्टर द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य चेकअप, टीकाकरण की जानकारी ली गई। गर्भवती महिलाओं का प्रथम रजिस्ट्रेशन समय पर कराया जाकर उनका स्वास्थ्य चेकअप कराए जाने के निर्देश दिए। गर्भवती माता व शिशु को समय-समय पर टीकाकरण चार्ट अनुसार टीकाकरण किया जाए। प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन आवश्यक तौर पर करे। यूवीन पोर्टल पर बच्चों की एंट्री सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

प्रसूति सहायता योजना के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित स्टाफ द्वारा बताया गया कि 58 गर्भवती महिलाएं है जिनमें से लगभग 18 महिलाएं पलायन पर गई है। कलेक्टर द्वारा उनसे संपर्क कर उनका स्वास्थ्य चेकअप कराए जाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य चेकअप कराने आयी महिलाओं एवं बच्चों से पूछा गया कि उनके फलिए में आंगनवाड़ी केन्द्र जाते है या नहीं। कलेक्टर द्वारा गाँव के निवासी नरेश बिलवाल द्वारा बातचीत की गई। नरेश द्वारा बताया गया कि वह मजदूरी करने पलायन करता है उसकी पत्नि के गर्भवती होने के कारण टीकाकरण के लिए वापस आए है। अब वह महिला की डिलिवरी होने तक यही रहकर उनका नियमित स्वास्थ्य चेकअप कराएंगे।

कलेक्टर द्वारा मीजल्स जो कि जिले में बहुतायत पाया जाता है, उसके चेकअप व टीकाकरण के लिए छूटे हुए बच्चों की जानकारी प्राप्त कर कहा कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से ना छूटे। बच्चों की पोर्टल पर एंट्री दर्ज कर शत प्रतिशत टीकाकरण किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र चंगोड फलिया कालापान का निरीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र में कई प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त कर कार्यकर्ता का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए।

उप स्वास्थ्य केन्द्र गवसर में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। गर्भवती महिलाओं से चर्चा कर उनका स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। टीकाकरण के बारे में पूछ गया व समय पर टीकाकरण कराए जाने को कहा गया। इसी के साथ ही माता एवं शिशु स्वास्थ्य कार्ड चेक किया। बच्चों को लगने वाले मिजल्स का टीके की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारी को डेटा एंट्री कर टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए । गर्भवती महिलाओं से उनके पोषण आहार के बारे में पूछा गया। आयरन की गोलियां नियमित रूप लेने को कहा। केंद्र पर उपस्थित लोगों ने बताया कि माली ओर नाती फलिया की आंगनवाड़ी नहीं खुलती है। कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को चेक कराए जाने के निर्देश दिए। युवीन पर प्रत्येक बच्चे की एंट्री किए जाने के निर्देश। कोई भी बच्चा टीकाकरण से ना छूटे।

कलेक्टर द्वारा गर्भवती महिलाओं से अनुरोध किया गया कि प्रसव की तारीख नजदीक आने पर तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा का उपयोग करें। किसी भी असुविधा या समस्या की स्थिति में अपनी नजदीकी आशा, एएनएम, सीएचओ, कार्यकर्ता से संपर्क करें और सुरक्षित प्रसव के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाएं। साथ ही नजदीकी अस्पताल में बर्थ वेटिंग वार्ड की भी सुविधा उपलब्ध है वहाँ पर भी प्रसव पूर्व भर्ती की सुविधा उपलब्ध है सुरक्षित माँ और सुरक्षित शिशु के लिए संस्थागत प्रसव को अपनाएं। इस दौरान सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एस. बघेल, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला परियोजना अधिकारी आर एस बघेल, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - नावेद रजा 📱 9617057506

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!