Indore News : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की स्वच्छता अभियान की शुरुआत… अटल जी की जयंती का शताब्दी समारोह

Indore News : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की स्वच्छता अभियान की शुरुआत… अटल जी की जयंती का शताब्दी समारोह
Khabar Digital Desk

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं स्वच्छता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चंदन नगर तिराहा स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की विधिवत सफाई एवं जल से धुलाई कर किया।

महापुरुषों की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने इस अवसर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। उनकी जयंती पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता कर उन्हें सम्मान देना न केवल हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और सम्मान की भावना विकसित करने का भी एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में शहर के विभिन्न चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की नियमित सफाई एवं संरक्षण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। महापौर ने नागरिकों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें, महापुरुषों की प्रतिमाओं का सम्मान करें तथा नगर निगम के स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/people-are-benefiting-from-the-yoga-mitra-abhiyan-an-initiative-by-mayor-pushyamitra-bhargava/

कई गणमान्यों ने की शिरकत
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, महापौर प्रतिनिधि भारत पारख, पार्षद महेश चौधरी, श्रीमती शिखा संदीप दुबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ, सुंदर एवं सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-bitta-ki-shahi-lassi-20-rupees-famous-lassi/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!