वार्डों में पहुंचकर महापौर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, सड़क व जलनिकासी व्यवस्था के शीघ्र एवं स्थायी निराकरण का दिया आश्वासन

Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी – शहर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों द्वारा उठाई जा रही मूलभूत समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शनिवार को रफी अहमद किदवई वार्ड एवं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड का दौरा किया।दौरे के दौरान महापौर जागृति कॉलोनी पहुंचीं, जहां उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय रहवासियों ने सड़क निर्माण एवं जलनिकासी व्यवस्था के अभाव से उत्पन्न गंभीर परेशानियों से अवगत कराया। कीचड़, जलभराव और आवागमन में बाधा जैसी समस्याओं को लेकर नागरिकों ने चिंता व्यक्त की।महापौर ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के चरणबद्ध एवं स्थायी निराकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को भविष्य में ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।इसी क्रम में महापौर ने तिलक कॉलेज के पीछे स्थित गटागट मार्ग एवं आसपास की गलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली। महापौर ने बताया कि नाली निर्माण पूर्ण होने से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिलेगी।महापौर ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में समान विकास सुनिश्चित करना उनका संकल्प है। जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है और इसी भावना के साथ नगर निगम निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहा है।इस दौरान उपयंत्री जे.पी. सिंह बघेल, समाजसेवी अनिरुद्ध सोनी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!