राहुल गांधी की यात्रा से पहले फिर गूंजा 'घंटानाद'... अबकी बार कांग्रेस नेत्री रागिनी नायक की बारी

राहुल गांधी की यात्रा से पहले फिर गूंजा 'घंटानाद'... अबकी बार कांग्रेस नेत्री रागिनी नायक की बारी
सुनील बंशीवाल

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान पर कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी जब भी इंदौर आते हैं तो भाजपा को फायदा होता है। रागिनी नायक ने विजयवर्गीय के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'भाजपा को घंटा फायदा होगा।' उनके इस बयान को कांग्रेस की ओर से भाजपा पर किए गए सीधे राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

राहुल के दौरे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज
राहुल गांधी के इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद प्रस्तावित है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है।इसी बीच कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की ओर से रागिनी नायक का जवाब सामने आया है। रागिनी नायक ने विजयवर्गीय के दावे को खारिज करते हुए उल्टा भाजपा को ही घेरा।

MP में बारिश का बड़ा अलर्ट! 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 7 जिलों में स्कूल बंद

इंदौर में राहुल के दौरे पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर इंदौर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। कार्यक्रम के आयोजन स्थल को लेकर भी हाल में भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद सामने आया है। प्रशासन की ओर से नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति को लेकर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुए।

प्रदेश की सियासत में एक बार फिर गूंजा 'घंटानाद'
ऐसे में राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले कैलाश विजयवर्गीय और रागिनी नायक के बीच बयानबाजी ने प्रदेश की सियासत में एक नया मुद्दा जोड़ दिया है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी के दौरे और छात्र संवाद के बाद इसका राजनीतिक असर किस रूप में सामने आता है।

Datia News: दतिया बीजेपी को पोस्टरों से नरोत्तम मिश्रा गायब… सियासत में दिखाई दिया बड़ा बदलाव

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!