मुखबिर की खबर पर दबिश: शराब खपाने से पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

Khabar Digital Desk

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। समनापुर रोड स्थित भोंदू टोला क्षेत्र में एक किराए के मकान से बड़े पैमाने पर अवैध शराब की खेप बरामद कर एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

​पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशों तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में जिले भर में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि भोंदू टोला स्थित एक किराए के मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब खपाने की तैयारी की जा रही है।

​सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई के निर्देशन में पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जगदीश कांसकार को हिरासत में लिया। मकान की तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 106 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी कुल बाजार कीमत ₹27,373 आंकी गई है।
​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब व नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

​इस त्वरित और सफल कार्रवाई में कोतवाली टीआई दुर्गा प्रसाद नगपुरे, सहायक उप निरीक्षक अखिलेश श्रीवास, प्रधान आरक्षक देवेंद्र पटले, सत्येंद्र डेहरिया, सलीम खान, जगन्नाथ बट्टे, तथा आरक्षक हेमंत झारिया, विशाल पटेल एवं कैलाश द्विवेदी की अहम व सराहनीय भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!