बारिश ने खोली ठेकेदारी की पोल, जमीन में 'रोपे' गए थे बिजली के खंभे

बारिश ने खोली ठेकेदारी की पोल, जमीन में 'रोपे' गए थे बिजली के खंभे
Khabar Digital Desk

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/डिंडौरी, ​विकास कार्यों में खानापूर्ति और कागजी मजबूती की पोल एक बार फिर प्रशासनिक चौखट पर खुल गई है। मामला जनपद बजाग के ग्राम पड़रिया का है, जहाँ 31 अगस्त को अचानक एक भारी-भरकम विद्युत ट्रांसफार्मर भरभराकर जमीन पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। लेकिन इस हादसे ने ठेकेदारों की नीयत और बिजली विभाग की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​ग्रामीणों का आरोप था कि ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई थी। कंक्रीट और गिट्टी का मजबूत बेसमेंट बनाने के बजाय सीमेंट के खंभों को महज गड्ढे खोदकर मिट्टी में 'रोप' दिया गया था। जैसे ही बारिश का पानी गड्ढों में गया, मिट्टी धसक गई और खंभे वजन सह न पाने के कारण टूटकर गिर गए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने इस मामले की सीधी शिकायत कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया से की। ​कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 घंटे के भीतर 01 सितंबर को तहसीलदार बजाग, जनपद पंचायत सीईओ और विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा।

​जांच दल ने जब जमीनी हकीकत देखी तो ग्रामीणों के आरोप शत-प्रतिशत सही पाए गए। खंभों की नींव में सीमेंट का दूर-दूर तक नामोनिशान नहीं था। जांच रिपोर्ट मिलते ही कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए ठेका फर्म मेसर्स जे.आर.डी. स्मार्ट सॉलूशन सिंगरौली के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

​इसके साथ ही बिजली विभाग को हिदायत दी गई है कि गांव की ठप पड़ी बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल किया जाए और मानकों के अनुसार मजबूत बेसमेंट तैयार करके ही नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!