उज्जैन जोन के नए एडीजी बने राकेश गुप्ता, महाकाल दर्शन के साथ संभाली कमान

Khabar Digital Desk

उज्जैन/कमलेश जाटवा/ खबर डिजिटल/ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश गुप्ता ने गुरुवार को उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) का पदभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने सबसे पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए और प्रदेश व संभाग में शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था की कामना की।

महाकाल दर्शन के बाद एडीजी राकेश गुप्ता पुलिस मेस पहुंचे, जहां उज्जैन संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
मीडिया से बातचीत में राकेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें बाबा महाकाल की नगरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और आगामी पर्वों व आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भी चुनौतीपूर्ण होगी।

पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक में एडीजी ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
गौरतलब है कि गृह विभाग द्वारा हाल ही में प्रशासनिक सुविधाओं के दृष्टिगत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उज्जैन जोन के पूर्व एडीजी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि राकेश गुप्ता को उज्जैन जोन की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वे संचालक, खेल एवं युवक कल्याण के पद पर कार्यरत थे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kevalari-jal-arpan-divas-dindori/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!