रातापानी टाइगर रिजर्व में रात में जमकर नाचे शिवराज सिंह चौहान, वन विभाग ने दिए जांच के आदेश

रातापानी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्र में रात के समय ढोल और DJ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर विवाद खड़ा हो गया है। शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी वाले इस आयोजन की वन विभाग ने जांच शुरू कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

रातापानी टाइगर रिजर्व में रात में जमकर नाचे शिवराज सिंह चौहान, वन विभाग ने दिए जांच के आदेश
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर और संवेदनशील क्षेत्र में रात के समय ढोल, तेज म्यूजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। वन विभाग ने इस आयोजन को लेकर जांच के आदेश जारी किए हैं। वन्यजीव शाखा की प्रमुख समिता राजोरा ने भोपाल सर्कल के वन संरक्षक को पत्र लिखकर तीन दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह कार्रवाई वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ता अजय दुबे की शिकायत के बाद की गई है। शिकायत में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन की आशंका जताई गई है।

रात में आयोजित किया था कार्यक्रम
24 अक्टूबर 2026 को सीहोर जिले के नीलगढ़ गांव में रात के समय एक व्यावसायिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। नीलगढ़ गांव रातापानी टाइगर रिजर्व के अधिसूचित क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट और संवेदनशील क्षेत्र में आता है। कार्यक्रम के दौरान ढोल और अन्य तेज आवाज वाले वाद्ययंत्र बजाए गए। आयोजन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्थानीय विधायक रमाकांत भार्गव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल हुए थे।

प्रवेश शुल्क से लेकर DJ तक की गतिविधियों पर उठे सवाल
वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता अजय दुबे ने इस आयोजन को लेकर वन विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कार्यक्रम के लिए प्रवेश शुल्क वसूलने, नकद पुरस्कार देने, लाउडस्पीकर और DJ उपकरणों के इस्तेमाल तथा बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी जैसे मुद्दे उठाए गए हैं। इसके अलावा आरोप लगाया गया है कि वन विभाग के कुछ अधिकारी, कर्मचारी और समितियां भी आयोजन को बढ़ावा देने में शामिल थीं। शिकायत में वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में इस तरह की गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि संरक्षित और संवेदनशील क्षेत्र में तेज आवाज और भीड़भाड़ से वन्यजीवों की शांति एवं उनके प्राकृतिक व्यवहार पर असर पड़ सकता है।

वन विभाग ने पांच बिंदुओं पर मांगा जवाब
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन मुख्यालय ने भोपाल सर्कल के वन संरक्षक को शिकायत में उठाए गए सभी पहलुओं की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से मुख्य रूप से पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। पहला, कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति ली गई थी या नहीं और आयोजन की कानूनी स्थिति क्या थी। दूसरा, कार्यक्रम स्थल संरक्षित क्षेत्र अथवा टाइगर रिजर्व की सीमा में आता है या नहीं। तीसरा, आयोजन में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की क्या भूमिका रही। चौथा, यदि किसी नियम या कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी या नहीं। पांचवां, भविष्य में ऐसे आयोजनों को रोकने के लिए क्या दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

तीन दिन में मुख्यालय को सौंपनी होगी रिपोर्ट

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। भोपाल सर्कल के वन संरक्षक को तीन दिन के भीतर की गई कार्रवाई और जांच से जुड़े सभी तथ्यों के साथ रिपोर्ट वन मुख्यालय भेजनी होगी। जांच में यह स्पष्ट होगा कि कार्यक्रम के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं और आयोजन के दौरान वन्यजीव संरक्षण से जुड़े किसी नियम का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

गांव से विस्थापन से पहले ग्रामीणों ने किया था आयोजन
जानकारी के मुताबिक, नीलगढ़ गांव के सरपंच और ग्रामीणों ने गांव से विस्थापित होकर दूसरी जगह बसने से पहले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। गांव रातापानी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आता है और यहां के आदिवासी परिवारों को दूसरी जगह बसाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक रमाकांत भार्गव और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे।

शिवराज ने ग्रामीणों के त्याग को बताया प्रकृति के प्रति प्रेम की मिसाल
कार्यक्रम के दौरान नीलगढ़ से विस्थापित हो रहे आदिवासी परिवारों से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया था। उन्होंने ग्रामीणों के गांव और पुश्तैनी घर छोड़ने के फैसले को जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बड़ा त्याग बताया। चौहान ने कहा था कि ग्रामीणों का यह कदम प्रकृति के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। परिवार अब नए नीलगढ़ में अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगे, लेकिन उनकी पुरखों की जमीन, बचपन की यादें और गांव से जुड़ी स्मृतियां हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने विस्थापित परिवारों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की थी।

जांच के बाद होगा स्पष्ट
अब वन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए नियमों के तहत अनुमति ली गई थी या नहीं और आयोजन में किसी स्तर पर लापरवाही अथवा नियमों का उल्लंघन हुआ है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!