ट्रेन में महिला यात्री का मोबाइल चोरी... टिकट चेकिंग स्टाफ ने आरोपी को पकड़ा, सुरक्षित लौटाया फोन

Ratlam Division ticket checking staff recovered a woman's stolen mobile phone from train number 22902 and caught the suspected thief. The woman was travelling with her differently-abled son in the First AC coach.

ट्रेन में महिला यात्री का मोबाइल चोरी... टिकट चेकिंग स्टाफ ने आरोपी को पकड़ा, सुरक्षित लौटाया फोन
सुनील बंशीवाल

रतलाम/खबर डिजिटल/ पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से ट्रेन में मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा हुआ है। ट्रेन में अपने दिव्यांग बेटे के साथ सफर कर रही महिला यात्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। शिकायत मिलने पर टिकट चेकिंग स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया और चोरी हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया। बाद में मोबाइल महिला यात्री को सुरक्षित लौटा दिया गया, जबकि आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया गया।

फर्स्ट एसी कोच में महिला का मोबाइल हुआ चोरी
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, महिला यात्री अरवा मुफद्दल ट्रेन संख्या 22902 में अपने दिव्यांग बेटे के साथ यात्रा कर रही थीं। वे ट्रेन के फर्स्ट एसी (HA-1) कोच के केबिन नंबर C-8 और C-10 में सफर कर रही थीं। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रतलाम मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने सक्रियता दिखाई और मोबाइल चोरी करने वाले की तलाश शुरू कर दी।

टिकट चेकिंग स्टाफ ने आरोपी को पकड़ा, मोबाइल बरामद
इस कार्रवाई में टिकट चेकिंग स्टाफ के देवेंद्र प्रेमी, पप्पू सिंह राणा और इंद्रजीत ने अहम भूमिका निभाई। वडोदरा के सीएमआई कंट्रोल से मिले सहयोग और समन्वय के आधार पर कर्मचारियों ने ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी और कार्रवाई के दौरान महिला यात्री का चोरी हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद बरामद मोबाइल महिला यात्री अरवा मुफद्दल को सुरक्षित सौंप दिया गया। वहीं, पकड़े गए आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भरूच में रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द कर दिया गया।

रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से यात्री को मिली राहत
रतलाम मंडल रेल प्रशासन ने कर्मचारियों की इस तत्परता और जिम्मेदारी की सराहना की है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। ट्रेन में मोबाइल चोरी की घटना पर तत्काल कार्रवाई कर फोन बरामद करना रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!