आनंद संस्थान का अल्पविराम कार्यक्रम... प्रतिभागियों ने सीखा तनाव कम करने का तरीका

आनंद संस्थान का अल्पविराम कार्यक्रम... प्रतिभागियों ने सीखा तनाव कम करने का तरीका
सुनील बंशीवाल

राऊ(इंदौर)/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ राज्य आनंद संस्थान, भोपाल के निर्देशन में पंचायत राज प्रशिक्षण संस्थान (ETC), राऊ में 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नीमच, मंदसौर और रतलाम जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ. सुनीता गोधा, श्रीमती सीमा अग्निहोत्री, पप्पू यादव, राजेश सिसोदिया और विजय कुमार मेवाड़ा ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों और संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को खुशी, आनंद और सकारात्मक जीवन-दृष्टि के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

सकारात्मक बदलाव से तनाव कम करने पर जोर
प्रशिक्षण में इस बात पर चर्चा की गई कि व्यक्ति अपने व्यवहार और कार्यशैली में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव करके रोजमर्रा के तनाव को कम कर सकता है। सत्रों में रिश्तों में आने वाली दूरियों और मनमुटाव को संवाद, समझ और सद्भाव के जरिए कम करने पर भी जोर दिया गया।

Fact Check: बैंक छुट्टी का फ़र्जी ‘राजपत्र’ सोशल मीडिया पर वायरल… खबर डिजिटल ने किया खुलासा!

जिन बातों पर नियंत्रण नहीं, उनकी चिंता से बचें
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को यह समझाया गया कि कई बार व्यक्ति ऐसी परिस्थितियों और विषयों को लेकर चिंता करता रहता है, जिन पर उसका कोई नियंत्रण नहीं होता। ऐसी अनावश्यक चिंताओं को पहचानकर उनसे खुद को अलग करना मानसिक रूप से सहज और हल्का महसूस करने में मदद कर सकता है। वहीं, जिन परिस्थितियों और विषयों पर व्यक्ति का प्रभाव होता है, उन पर आत्मचिंतन करते हुए सकारात्मक प्रयास करने से तनाव को कम किया जा सकता है।

गतिविधियों के जरिए आत्मचिंतन का अभ्यास
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में विभिन्न गतिविधियों, संवाद और अनुभव साझा करने के माध्यम से प्रतिभागियों को आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच, बेहतर व्यवहार और रिश्तों में मधुरता के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जीवन में आनंद और संतुलन के भाव को बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से अपनी बात रखी और व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने दैनिक जीवन में 'अल्पविराम' की उपयोगिता और इसके माध्यम से स्वयं के व्यवहार एवं विचारों पर चिंतन करने के महत्व को समझा। कार्यक्रम का समन्वय विजय कुमार मेवाड़ा ने किया।

स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए छोटे सरकार अजयपाल बाबा… पुलिस अधिकारियों तक को नहीं बख्शा!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!