राजस्व अमले की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों और अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजस्व अमले की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों और अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
Khabar Digital Desk

सबहेड:--तहसीलवार समीक्षा में सामने आई ढिलाई, सीएम हेल्पलाइन और राजस्व प्रकरणों में देरी पर फटकार

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी --(18 अप्रैल):जिले में राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। कलेक्टर आशीष तिवारी ने साफ संकेत दिए कि राजस्व अमले की कार्यशैली में गंभीर खामियां बनी हुई हैं, जिसके चलते आम जनता को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है।बैठक में सामने आया कि नामांतरण, सीमांकन और बटवारे जैसे अहम प्रकरण लंबे समय से लंबित पड़े हैं। कई मामलों में 2 से 5 साल तक की देरी प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करती है। कलेक्टर ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में भी लापरवाही सामने आई। कई शिकायतें बिना संतोषजनक समाधान के लंबित पाई गईं, जिससे आमजन में असंतोष बढ़ रहा है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।साइबर तहसील में पटवारी आईडी से जुड़े लंबित आवेदनों पर कार्रवाई न होने को गंभीर मानते हुए भू-अभिलेख प्रभारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। यह कदम विभागीय निष्क्रियता पर सीधे सवाल खड़ा करता है।अमृत सरोवर और जल संरचनाओं को लेकर भी स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। कई स्थानों पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं हैं और अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है, जिस पर प्रशासन ने सख्ती के निर्देश दिए हैं।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाओं के मामलों में भी अपेक्षित प्रगति नहीं दिखी। कलेक्टर ने इन प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश देते हुए अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही।उधर, समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठे। किसानों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायतों के बीच कलेक्टर ने निरीक्षण बढ़ाने और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।कुल मिलाकर, समीक्षा बैठक ने साफ कर दिया कि राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में अभी भी कई खामियां हैं, जिन्हें सुधारना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।*

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!