रीवा सांसद के बयान पर किसानों में नाराजगी, संगठनों ने जताया विरोध, बोले- 'अन्नदाताओं का अपमान, माफी मांगें जनार्दन मिश्रा'

मध्यप्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की किसानों पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। मऊगंज में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा था कि किसान साल में केवल तीन महीने मेहनत करते हैं, जबकि बाकी समय ताश खेलने, राजश्री खाने और शराब पीने में बिताते हैं। बयान का वीडियो सामने आने के बाद किसान संगठनों और कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने इसे अन्नदाताओं का अपमान बताते हुए सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

रीवा सांसद के बयान पर किसानों में नाराजगी, संगठनों ने जताया विरोध, बोले- 'अन्नदाताओं का अपमान, माफी मांगें जनार्दन मिश्रा'
सुनील बंशीवाल

मऊगंज/खबर डिजिटल/ रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की किसानों को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। मऊगंज जिले में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा था कि किसान साल में केवल तीन महीने मेहनत करते हैं, जबकि बाकी नौ महीने ताश खेलने, राजश्री खाने, शराब की बोतल और चिलम में समय बिताते हैं। उनका यह बयान सामने आने के बाद किसान संगठनों ने नाराजगी जताई है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने इसे अन्नदाताओं का अपमान बताते हुए सांसद से माफी मांगने की मांग की है।

किसान महासंघ ने जताई कड़ी आपत्ति
सांसद के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के मऊगंज जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि किसानों के बारे में इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। एक ओर मध्यप्रदेश सरकार कृषि वर्ष मना रही है और किसानों को प्रोत्साहित करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि किसानों की मेहनत पर सवाल उठा रहे हैं। नरेंद्र सिंह ने सांसद की टिप्पणी को अनर्गल और तर्कहीन बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या खेती का पूरा काम केवल तीन महीने में हो जाता है? मूली, भाजी और आलू जैसी फसलों के अलावा दूसरी फसलों को तैयार करने में लंबा समय और लगातार मेहनत लगती है।

धान से गेहूं की फसल तक जुटा रहता है किसान
महासंघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसान धान की बुवाई से लेकर निराई, गुड़ाई, सिंचाई और कटाई तक खेतों में मेहनत करता है। इसके बाद गेहूं की फसल की तैयारी शुरू हो जाती है। ऐसे में यह कहना कि किसान साल में केवल तीन महीने काम करता है, उसकी मेहनत और खेती की वास्तविक परिस्थितियों को नजरअंदाज करने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को फसलों की रखवाली के लिए आवारा मवेशियों से जूझना पड़ता है। खाद और बीज की उपलब्धता जैसी समस्याएं भी उनके सामने रहती हैं। खेती में मौसम की मार और दूसरी चुनौतियों के बावजूद किसान लगातार उत्पादन में जुटा रहता है।

कांग्रेस नेताओं ने भी उठाए सवाल
सांसद की टिप्पणी पर कांग्रेस नेताओं ने भी विरोध जताया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मऊगंज जिला अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य शेख मुख्तार सिद्दीकी ने बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके देश के लोगों के लिए अनाज पैदा करता है। ऐसे में उसके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। वहीं कांग्रेस के हनुमना ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसानों को अन्नदाता बताते हैं, लेकिन सत्ताधारी दल के सांसद की टिप्पणी इससे अलग नजर आती है। उन्होंने इसे देश के किसानों की मेहनत का अपमान बताया।

माफी नहीं मांगी तो विरोध तेज करने की चेतावनी
सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी के बाद रीवा और मऊगंज क्षेत्र में विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं। किसान संगठनों ने मांग की है कि सांसद अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त नहीं किया तो विरोध को और व्यापक किया जाएगा।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!