कमांडो अरुण कुमार गौतम जिलाबदर... RTO की अवैध वसूली के खिलाफ उठाई थी आवाज

कमांडो अरुण कुमार गौतम जिलाबदर... RTO की अवैध वसूली के खिलाफ उठाई थी आवाज
सुनील बंशीवाल

रीवा/खबर डिजिटल/ RTO चेक प्वाइंट पर कथित अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाने और सोशल मीडिया पर चर्चित रहे कमांडो अरुण गौतम के खिलाफ प्रशासन ने जिला बदर की कार्रवाई की है। रीवा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुराने आपराधिक मामलों और पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर अरुण कुमार गौतम उर्फ कमांडो को एक साल के लिए जिलाबदर करने का आदेश जारी किया है।

6 जिलों की सीमा से बाहर रहना होगा
प्रशासनिक आदेश के अनुसार अरुण गौतम को रीवा जिले के अलावा मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना और मैहर की राजस्व सीमाओं से भी एक वर्ष की अवधि तक बाहर रहना होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि के दौरान इन जिलों की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

Exclusive News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राजधानी में बढ़ाई सक्रियता… नए सियासी समीकरणों की तरफ इशारा

पुलिस रिपोर्ट में कई मामलों का उल्लेख
जिला बदर की कार्रवाई के लिए पुलिस की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में अरुण गौतम के खिलाफ दर्ज पुराने प्रकरणों का हवाला दिया गया है। इनमें मारपीट, गाली-गलौज, डराने-धमकाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसे आरोपों से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा बिजली विभाग के कर्मचारियों को कथित तौर पर बंधक बनाने और RTO चेक प्वाइंट पर कर्मचारियों के काम में बाधा पहुंचाने से जुड़े मामलों का भी उल्लेख किया गया है। आदेश में प्रयागराज में भी उनके खिलाफ एक प्रकरण दर्ज होने की बात कही गई है।

पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। कलेक्टर ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत जिला बदर का आदेश जारी किया है। प्रशासन ने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि जिला बदर की अवधि के दौरान आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अधिनियम की धारा 14 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

2 दिन भोपाल में रहेंगे अमित शाह, 3 को गौपालक सम्मेलन को करेंगे संबोधित

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!