रीवा: पिता ने बेटे को किया अगवा, ग्रामीणों ने कार पलटकर दी तालिबानी सजा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

रीवा: पिता ने बेटे को किया अगवा, ग्रामीणों ने कार पलटकर दी तालिबानी सजा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Khabar Digital Desk

अरविंद तिवारी/ खबर डिजिटल/रीवा/ शहर के सोहागी और जवा थाना क्षेत्र के बीच बीते गुरुवार एक फिल्मी हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जिसे ग्रामीण बच्चा चोर समझकर पीट रहे थे और जिसकी कार को आक्रोशित भीड़ ने खिलौने की तरह पलट दिया, असल में वह मासूम का सगा पिता निकला। पति-पत्नी के आपसी विवाद और कानूनी खींचतान ने पूरे इलाके में घंटों तक अराजकता की स्थिति निर्मित कर दी।

​विवाद और जबरन ले जाने की कोशिश

​घटना की जड़ें मैहर निवासी नीरज गौतम और सोहागी के हनुमानगंज निवासी उसकी पत्नी के बीच चल रहे पुराने विवाद से जुड़ी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तलाक हो चुका है और उनका 8 वर्षीय बेटा मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। गुरुवार शाम नीरज अपनी कार से ससुराल पहुंचा और बच्चे को साथ ले जाने की जिद करने लगा। जब ससुराल पक्ष ने मना किया, तो विवाद बढ़ गया। इसी बीच नीरज बालक को जबरन गाड़ी में बैठाकर जवा की ओर भाग निकला।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/digvijay-singh-will-be-elected-to-the-rajya-sabha-its-confirmed-patwari-gives-statement/

​अफवाह और ग्रामीणों का तांडव

​परिजनों द्वारा पुलिस को अपहरण की सूचना दी गई, जिसके बाद पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई। इसी दौरान जवा थाना क्षेत्र के जनकहाई गांव के पास नीरज की कार एक नाले में फंस गई। बच्चा चोरी की अफवाह से उत्तेजित ग्रामीणों ने कार को घेर लिया। भीड़ ने पहले बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर नीरज पर टूट पड़ी। उग्र ग्रामीणों ने न सिर्फ युवक की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसकी कार में तोड़फोड़ करते हुए उसे सड़क पर ही पलट दिया।

​पुलिस की कार्रवाई और स्थिति

​सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाकर हिरासत में लिया। जांच में खुलासा हुआ कि यह कोई आपराधिक अपहरण नहीं, बल्कि कस्टडी को लेकर उपजा पारिवारिक विवाद है। पुलिस ने फिलहाल घायल पिता को उपचार के लिए भेजा है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले ग्रामीणों और विवाद के मुख्य कारणों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/crpf-sub-inspector-dev-narayan-dubey-funeral/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!