महिला ने होटल में पति को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ा, फिर मचा हंगामा..

महिला ने होटल में पति को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ा, फिर मचा हंगामा..
Business Desk

रीवा/ खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ रीवा के एक निजी होटल के कमरे में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब एक महिला ने अपने ही पति को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद महिला ने जमकर हंगामा करते हुए, पति की पिटाई भी कर दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पत्नी का गुस्सा इतने में ही नहीं शांत हुआ और वो पति को पकड़कर थाने ले आई।

पूरा मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत पंगत होटल का है। सीधी जिले का रहने वाला एक युवक, होटल के कमरे में एक युवती के साथ मौजूद था। इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंच गई, और उसने पति को दूसरी युवती के साथ देख लिया। पति को दूसरी युवती के साथ देखते ही पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा, और होटल परिसर में ही दोनों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी हंगामा करते हुए पति की पिटाई कर दी। होटल में मौजूद लोग शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंच गए, और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई।हंगामे के बाद पत्नी अपने पति को लेकर सीधे समान थाने पहुंची, जहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई, फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

महिला का कहना है कि दोनों की शादी पिछले साल ही 3 जुलाई को कोर्ट से हुई थी जो सीधी के ही रहने वाले है। कुछ दिन से उसका पति अपना सिम बदलकर उससे छिप छिप कर रह रहा था। मुझे पता चला कि ये लड़कियों से बात करता है, आज मैने उसे एक होटल में पकड़ लिया। वहीं युवक के साथ मौजूद दूसरी युवती का कहना है मेरी युवक से पहचान इंस्टाग्राम के द्वारा हुई थी। इसने मुझे बताया था कि मैं कुंवारा हूँ, और मेरी मंदिर में जाकर मांग भी भरी थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!