न्यायिक मजिस्ट्रेट से फिरौती मांगने वाले आरोपी को सोहागी पुलिस ने उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

न्यायिक मजिस्ट्रेट से फिरौती मांगने वाले आरोपी को सोहागी पुलिस ने उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार
Khabar Digital Admin

रीवा/ खबर डिजिटल/ पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी मनस्वी शर्मा ips के मार्गदर्शन में सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायिक मजिस्ट्रेट से 5अरब की फिरौती मांगने वाले को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है आपको बता दे कि दिनांक 2/9/25 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय त्यौंथर मोहिनी भदौरिया को रजिस्ट्री के माध्यम से एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ जिसमें 5 अरब रुपए की मांग की गई थी नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी प्रेषित करने वाले का नाम संदीप सिंह पिता छत्रपाल सिंह सुंदरपुर लोहगरा थाना बारा प्रयागराज उत्तरप्रदेश लिखा हुआ था.

वही न्यायिक मजिस्ट्रेट का जैसे ही थाने में आवेदन पत्र प्राप्त हुआ तो सोहागी थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई विवेचना के दौरान सुंदरपुर लोहगरा जा कर संदीप सिंह को अभिरक्षा में लेकर पूछ ताछ की गई तो उसकी हस्तलिप ली गई साथ ही पत्र को पूरे गांव में लोगों को दिखाया गया कि यह लिखावट किसकी हो सकती है संदीप सिंह से अहम जानकारी यह मिली कुछ दिन पूर्व उसके गांव के ही देवराज सिंह से विवाद हुआ था उसी ने फसाने को लेकर पत्र लिखा होगा डाकपत्र की जानकारी लेने पर पाया गया कि धमकी भरा पत्र प्रयागराज से रजिस्ट्री किया गया है.

इस दौरान जानकारी मिली कि पत्र को rms डाक पर प्रयागराज से रजिस्ट्री किया गया है जहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो पाया गया कि 28/8/25 को देवराज सिंह को rms डाक घर पर प्रयागराज से पत्र रजिस्ट्री करता हुआ देखा गया पुलिस द्वारा देवराज सिंह को अभिरक्षा में लेकर पूछ ताछ कि गई तो उसने बताया कि संदीप सिंह द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी जिसकी रिपोर्ट उसने बारा थाने पर दर्ज कराई थी लेकिन वह वहां की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं था जिस कारण बदला लेने के लिए संदीप सिंह को फसाने के लिए उसने उसके नाम से फिरौती मांगने का धमकी भरा पत्र न्यायाधीश को पोस्ट किया था.

आरोपी देवराज सिंह पिता रामदीन सिंह पटेल उम्र 74 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 राजाकोठी शंकरगढ़ प्रयागराज से आवश्यक साक्ष्य जप्त किया गया उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया उक्त कार्यवाही में सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला उपनिरीक्षक संजीव शर्मा प्रधान आरक्षक सतेंद्र सिंह आरक्षक देवेंद्र शुक्ला आरक्षक विशाल सिंह महिला आरक्षक दीप मिलाला एवम साइबर सेल रीवा की भूमिका सराहनीय रही.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!