रीवा: इंस्टाग्राम के चलते टूटा परिवार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग भागी, न्याय के लिए SP दफ्तर पहुंचा पति

रीवा: इंस्टाग्राम के चलते टूटा परिवार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग भागी, न्याय के लिए SP दफ्तर पहुंचा पति
Khabar Digital Desk

रीवा/अरविंद तिवारी/ खबर डिजिटल/ आधुनिक दौर में सोशल मीडिया जहां लोगों को जोड़ने का माध्यम बन रहा है, वहीं कई हंसते-खेलते परिवारों के टूटने की वजह भी बन रहा है। ताजा मामला सेमरिया थाना क्षेत्र के बरा गांव से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम की दीवानगी ने एक मां को इस कदर अंधा कर दिया कि वह अपने तीन मासूम बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई।

​रील के चक्कर में रीयल लाइफ बर्बाद

​जानकारी के मुताबिक, बरा निवासी रामजस साकेत मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। उसकी अनुपस्थिति में 36 वर्षीय पत्नी सीमा साकेत को सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम का चस्का लग गया। घंटों मोबाइल में व्यस्त रहने के कारण वह अनजान लोगों के संपर्क में आई। यह वर्चुअल दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और महिला ने लोक-लाज की परवाह किए बिना घर छोड़ दिया।

​इंसाफ के लिए भटक रहा पीड़ित पति

​पीड़ित पति ने बताया कि वह कड़ी मेहनत कर परिवार पाल रहा था, लेकिन पत्नी की इस हरकत ने सब तबाह कर दिया। उसने 7 फरवरी को सेमरिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि स्थानीय पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने पर उसे पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय की शरण लेनी पड़ी। पीड़ित ने भावुक अपील करते हुए कहा कि उसकी पत्नी को जल्द तलाशा जाए ताकि उसके बच्चों को मां का साया मिल सके।

​समाज में छिड़ी नई बहस

​इस घटना के बाद क्षेत्र में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर बहस छिड़ गई है। जहां एक पक्ष इसे मनोरंजन और सूचना का सशक्त माध्यम मान रहा है, वहीं दूसरा पक्ष इसे पारिवारिक विघटन और अनैतिक रिश्तों की जड़ बता रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइबर सेल की मदद से महिला की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rewa-semariya-police-raid-illegal-liquor-seized-from-farm/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!