पूर्व मंत्री स्व. रमाकांत तिवारी की छठवीं पुण्यतिथि पर होगा भव्य आयोजन

पूर्व मंत्री स्व. रमाकांत तिवारी की छठवीं पुण्यतिथि पर होगा भव्य आयोजन
Khabar Digital Desk

त्यौंथर रीवा/अरविन्द तिवारी/ Former Madhya Pradesh minister Ramakant Tiwari  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय रमाकांत तिवारी की छठवीं पुण्यतिथि पर आज (शुक्रवार) को त्योंथर के चाकघाट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई मंत्री एवं विधायक शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम की जानकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. रमाकांत तिवारी के पुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कौशलेश तिवारी उर्फ तिवारीलाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल होकर स्वर्गीय रमाकांत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे,

कौशलेश तिवारी ने कहा कि त्योंथर विधानसभा क्षेत्र की जनता आज भी उनके पिता स्व. रमाकांत तिवारी को ‘हरित क्रांति के जनक’ के रूप में याद करती है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नहरों के विस्तार सहित सड़क, पुल-पुलिया और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रमाकांत तिवारी की किसानों के प्रति सोच और क्षेत्र के विकास की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है। इसी दिशा में त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ क्षेत्र को हराभरा बनाने का प्रयास किया जाएगा।
पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के साथ उत्तरप्रदेश से भी कई जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!