Rewa News : सरपंच ने जीवित व्यक्ति को किया मृत घोषित… फर्जी सचरा खानदान बनवाकर बेच दी जमीन

Rewa News : सरपंच ने जीवित व्यक्ति को किया मृत घोषित… फर्जी सचरा खानदान बनवाकर बेच दी जमीन
Khabar Digital Desk

लोकेशन/रीवा/अरविन्द तिवारी/ख़बर डिजिटल/ रीवा जिले के जनपद पंचायत त्योथर अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां में इन दिनों एक फर्जी खानदानी सचरा बनाकर जीवित व्यक्तियों को मृत घोषित करने का मामला सामने आया है, जोकि काम के लिए बाहर गए हुए थे, जिसके चलते वो इस काम के लिए आपत्ति नहीं ले पाए थे। जबकि सारे मामले में रिश्तेदार की तरफ से ही करतूत करने की बात सामने आ रही है।

पीड़ितों ने बताई जानकारी
मझिगवां पंचायत के मछेहिया टोला निवासी महेन्द्र पाल व अमरनाथ पिता स्व. रामसहाय पाल‌ ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद दोनों भाई बीस वर्ष पूर्व काम धंधे की तलाश में राजस्थान चले गए थे, और वहीं पर मेहनत मजदूरी करने लगे। जिसकी वजह से हमें साल दो साल में घर वापस आने का मौका मिलता है, इसी बात का फायदा उठाकर हमारे भांजे अर्जुन प्रसाद व शेर बहादुर पाल पिता रामयज्ञ पाल ने ग्राम पंचायत मझिगवां त्योथर की सरपंच कलावती दीपांकर से मिलीभगत कर कूटरचित तरीके से हमारी मां का नाम दुइजी देवी से बदल कर फुलझारा देवी पाल अंकित करवा दिया, साथ ही दोनों भाईयों अमर नाथ एवं महेंद्र पाल‌ को मृत घोषित कर 24 मई 25 को फर्जी सचरा खानदान बनवाकर अपने आपको नाना की संपत्ति का वारिस घोषित कर दिया। हमारे भांजों ने हम दोनों को मृत घोषित कर ग्राम पंचायत मझिगवां के मछेहिया टोले में स्थित भूमि खसरा नं. 436/3 रकवा 0.032 को अनावेदक गोविंद प्रसाद पिता छोटे लाल पाल के हाथों बेच कर रजिस्ट्री करवा दी। राजस्थान से छुट्टी पर घर वापस आने पर इसकी जानकारी होने पर हमारे पैरों तले से जमीन खिसक गई।

जानकारी मिलने पर सरपंच से किया संपर्क
जानकारी मिलने के बाद जब आवेदक अमरनाथ व महेंद्र पाल‌ ने सरपंच से मिलकर संपर्क कर अपने जीवित होने की बात कही तो सरपंच ने अपने बचाव हेतु 10 अक्टूबर 25 को अपने लेटर पैड में दोनों भाईयों अमरनाथ व महेंद्र पाल‌ को जीवित दिखाकर एवं हमारी माता का सही नाम फुलझारा देवी पाल अंकित कर दूसरा सचरा जारी कर दिया, जबकि हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम 2025 के कानूनी प्रावधानों और हाल के अदालती फैसलों (जैसे बॉम्बे हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसले) के अनुसार पुत्री के बच्चों (नाती-नातिन) को अपने नाना की पैतृक संपत्ति में सीधे जन्मसिद्ध अधिकार नहीं मिलता, हालांकि एसटी ने महिलाओं के मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने विशेष अधिकार दिए हैं, किंतु सामान्यतः यह अधिकार मां के माध्यम से अप्रत्यक्ष होता है और यह पिता की 'स्वयं अर्जित' संपत्ति पर लागू नहीं होता। अतः पीड़ित पक्ष ने समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के माध्यम से एसडीएम त्योंथर को लिखित आवेदन पत्र देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए फर्जी सचरा खानदान लगाकर कराई गई भूमि की रजिस्ट्री को रद्द कर फर्जी सचरा खानदान बनाने वाले सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!