विराट पथ संचलन: एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन

विराट पथ संचलन: एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन
Khabar Digital Admin

खबर डिजिटल/ निर्मल विश्वकर्मा/ चंदेरी - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ऐतिहासिक नगरी चंदेरी में रविवार को तीन सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने आरएसएस के पूर्ण गणवेश में कदम ताल मिलाते हुए पथ संचलन निकाला। संचलन श्री दिगम्बर जैन मंदिर की छोटी जैन धर्म शाला से प्रारंभ होकर नृसिंह मंदिर,कांच का मंदिर, इन्द्रापार्क,पेट्रोलपम्प,हाटकापुरा,जुगयानापुरा,पुराना बस स्टेंड, शंकर मंदिर गली,सदर बाजार, सार्वजनिक वाचनालय, वजरिया मोहल्ला से होते हुए पुन: छोटे जैन मंदिर की धर्म शाला पहुंचा।

स्वयं सेवकों ने हाथों में दंड, दिलों में राष्ट्रभक्ति का भाव संजोए सैनिकों की भांति कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन में सामूहिक एकता, अनुशासन तथा राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। पथ संचलन का शहर के नागरिकों, समाजिक संगठनों, द्वारा अलग- अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा कर, रंगोली सजाकर स्वयं सेवकों का अभिवादन स्वागत किया । संघ के घोष दल की मधुर ध्वनि, स्वयंसेवकों की राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति,और अनुशासन का दर्शन सभी को रोमांचित कर रहा था।

Empowering Women: 70% महिला कर्मचारियों के साथ प्रतिभा सिंटेक्स का शुभारंभ - Khabar Digital

कदम से कदम मिलाते आगे बढ़ते स्वयं सेवकों को देखने शहर की जनता सड़क के किनारे खड़ी थी।संचलन से पहले मुख्य अतिथि राजघाट जल विधुत ग्रह के अधीक्षण अभियंता श्री आर एस यादव द्वारा स्वयं सेवकों को संवोधित किया इसके उपरांत मुख्यवक्ता विभाग सहकार्यवाह श्री मनमोहन किरार द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा संस्कारों के निर्माण की अभिनव पद्धति है।

शाखा में नियमित आने वाले प्रत्येक स्वयंसेवक का जीवन अपने आप अनुशासित हो जाता है। वह अपने से अधिक राष्ट्र को महत्त्व देने लगता है। शाखा में विभिन्न तरह के कार्यक्रम होते हैं और उन कार्यक्रमों में भाग लेने से स्वयंसेवकों के भीतर कार्यकर्ता का गुण विकसित होता है। मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक रूप से दक्ष होने का हर प्रशिक्षण संघ की शाखा में होता है। इसलिए स्वयंसेवकों को प्रतिदिन शाखा जाना चाहिए।इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए देशहित के कई ऐतिहासिक कार्यों से स्वयं सेवकों को रूबरू कराया।

पीएम किसान सम्मान निधि: अगर खाते में नहीं आ रहा योजना का पैसा, तो जानिए कैसे करे अप्लाई - Khabar Digital

आज एक आदर्श और विशाल संगठन के रूप में संघ की पहचान स्थापित हुई है।शायद ही ऐसा कोई संगठन होगा जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा और राष्ट्र की सेवा में संलग्न रहता है। जो भारत देश को अपनी मातृभूमि मानकर माता के समान आदर करता है। सामाजिक , सांस्कृतिक , वैचारिक पृष्ठभूमि को सुदृढ़ करने के लिए संघ निरंतर संघर्ष करता रहता है।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिले के जिला सहसंघचालक भान सिंह जी यादव और खंड संघ चालक अरविंद कदम उपस्थित रहे।

समाचार/विज्ञापन देने के लिए मोबाइल नंबर – 9658520916 पर व्हाटसएप करें या [email protected] पर मेल करें।

व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ने के लिए – https://whatsapp.com/channel/0029Va8hxRB2Jl8JUfTN8l3k
फेसबुक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
ट्वीटर पर जाने कि लिए यहां क्लिक करें – https://www.facebook.com/khabardigital
यूट्यूब चैनल से जुड़न के लिए यहां क्लिक करें – https://www.youtube.com/channel/UCZe36wnNveMukZlodLAEJ3Q

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!