राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष… ऐतिहासिक एकत्रीकरण कार्यक्रम, नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष… ऐतिहासिक एकत्रीकरण कार्यक्रम, नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Khabar Digital Desk

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को सागर नगर का ऐतिहासिक एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस तारतम्य में विशाल पथ संचलन निकाला गया। घोष की धुन पर नगर के चार प्रमुख स्थानों वृन्दावन बाग मंदिर, मोराजी स्कूल, सरस्वती गार्डन मोतीनगर और कजलीवन मैदान सदर से चार धाराओं में पथ संचलन निकला। जो कटरा में एकत्र हुए और वहां से दो धाराओं में कोतवाली से होकर एलीवेटेड कारीडोर होते हुए सिटी स्टेडियम पहुंचा वहीं दूसरी धारा में स्वयंसेवक परकोटा, बस स्टेंड होते हुए सिटी स्टेडियम पहुंचे। जहां पर एकत्रीकरण के साथ मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नगर में पूर्ण गणवेश में जब स्वयंसेवक घोष की धुन पर एकसाथ कदमताल करते हुए अलग अलग मार्गो से निकले तो लोगों ने उनके ऊपर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गौरतलब है कि पथ संचलन कार्यक्रम में सागर नगर के आठ उपनगरों से करीब 45 बस्तियों के 2800 स्वयं सेवकों ने भाग लिया।

चार स्थानों से निकला विशाल पथ संचलन
सागर नगर के विशाल एकत्रीकरण और पथ संचलन कार्यक्रम में नगर के चार प्रमुख स्थानों से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में वृन्दावन बाग मंदिर प्रांगण से शुरू होकर स्वयं सेवक कृष्णगंज, शनीचरी, होते हुए कटरा पुलिस चौकी पहुंचे, वहीं कजलीवन मैदान से पथ संचलन शनिदेव मंदिर, भगवानगंज, राधा तिराहा होते हुए कटरा पहुंचा। वहीं पथ संचलन की तीसरी टोली मोराजी स्कूल से शुरू होकर सराफा बाजार, रामपुरा, विजय टाकीज चौराहा होकर कटरा पहुंची, वहीं सरस्वती गार्डन से एकत्र होकर टोली बड़ी माता मंदिर, विजय टॉकीज होते हुए कटरा पहुंची। कटरा में चारों पथ संचलनों का संगम हुआ जो तीनबत्ती तक साथ चलकर पुन: यह पथ संचलन दो धाराओं में विभाजित होकर एक धारा तीनबत्ती, परकोटा होते हुए सिटी स्टेडियम पहुंची, वहीं दूसरी धारा तीनबत्ती से कोतवाली और एलेविटेड कारीडोर होते हुए सिटी स्टेडियम पहुंची। पथ संचलनों का जगह जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। सिटी स्टेडियम में पथ संचलन का एकत्रीकरण होकर समापन हुआ। यहां पर पूर्ण गणवेश में आए स्वयंसेवकों का शारीरिक प्रकट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सिटी स्टेडियम में आयोजित शारीरिक प्रगट कार्यक्रम में स्वयंसेवकों द्वारा समता, दंड, योगासन, सामूहिक व्यायाम, घोष प्रदर्शन किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/deori-nagar-palika-president-neha-jain-expelled-from-bjp-for-6-years/

बलिदानियों के बलिदान का सम्मान करें- ज्ञानी रंजीत सिंह
शारीरिक प्रकट कार्यक्रम के उपरांत बौद्विक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञानी रंजीत सिंह ग्रंथी गुरूद्वारा सरदार कॉलोनी व माननीय विभाग संघ चालक डॉ. गौरीशंकर चौबे रहे। नगर संघ चालक सुभाष कंडया जी, मुख्य वक्ता बृजकांत जी प्रांत प्रचारक महाकौशल प्रांत रहे। मुख्य अतिथि ज्ञानी रंजीत सिंह जी ने अपने उद़बोधन में गुरू तेगबहादुर के बलिदान के संस्मरण सुनाए। उन्होंने बताया कि किस तरह से बलिदान देकर हमारे महान गुरूओं ने हिंदु धर्म की रक्षा की है। उन्होंने बताया कि जब औरंगजेब के जुल्म बढ़ गए तो फिर यह बात सामने आई कि अब कौन अपना बलिदान देगा, इस पर तेग बहादुर जी के पुत्र ने कहा कि पिताजी आपसे अच्छा बलिदानी कोई नहीं हो सकता, अपने पुत्र के वचनों को सुनकर गुरू तेगबहादुर अपने दो साथियों के साथ अपना बलिदान दिया। यह बलिदान हमें आज भी राष्ट्र प्रेम और हिंदु धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने अपने कई संस्मरणों को सुनाते हुए धर्म की रक्षा करते हुए बलिदानियों के बलिदान दिवसों को सम्मान पूर्वक मनाने और सहभागिता करने की बात कही।

सामाजिक समसरता व कुटुम्ब प्रबोधन जीवन के प्रमुख सूत्र- बृजकांत जी
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक महाकौशल प्रांत ने अपने उद्बोधन में गुरू तेगबहादुर जी के 350 वें बलिदान दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वी जयंती पर प्रकाश डाला। इस दौरान मंच पर भी इन महापुरूषों के चित्र लगाए गए थे। बृजकांत जी ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले मातृशक्ति की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि संघ में जिस तरह से स्वयंसेवक का स्थान है, उससे उच्च स्थान मातृशक्ति का भी है। मातृशक्ति ही वह कड़ी है जो परिवार के अपने दायित्वों का सम्हालते हुए स्वयंसेवक को उसकी राष्ट्र निर्माण में भूमिका को मजबूत करने में अपनी मुख्य भूमिका निभाती है। बृजकांत जी ने कहा कि संघ पर बार-बार तत्कालीन सरकारों ने प्रतिबंध लगाए लेकिन इसके बाद भी संघ ने लगातार प्रगति की और वर्तमान में समाज के विविध क्षेत्रों में संघ के 46 अनुशांसिक संगठन कार्य कर रहे हैं। बृजकांत जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्व (स्वदेशी) का बोध, नागरिक कर्तव्य पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सामाजिक समरसता और कुटुम्ब प्रबोधन मुख्य रूप से आवश्यक है। उन्होंने मातृशक्ति से अपने बच्चों को शिक्षित के साथ संस्कारित करने और अपने मूल्यों से जोडऩे की बात कही। श्री बृजकांत जी ने कहा कि हिंदू वह है जो अपने धर्म का संस्कृति का पालन करे, अपनी संस्कृति का पालन करे और अपने कर्तव्य का पालन करे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नगर कार्यवाह जीवन जी उपाध्याय द्वारा किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग व मातृशक्ति उपस्थित थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!