Sagar News : भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने कहा - आपसे मिलने मैं खुद आऊंगा, कहीं आने की जरुरत नहीं

Sagar News : भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने कहा - आपसे मिलने मैं खुद आऊंगा, कहीं आने की जरुरत नहीं
Khabar Digital Desk

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ आगामी 25 दिसंबर को हम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती मनाने जा रहे हैं। यह श्रद्धेय अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष हैं जिसे हम "अटल स्मृति वर्ष" के रुप में मना रहें हैं। श्रद्धेय अटल जी के विकसित भारत के सपने को हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही हैं। यह बात भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने सागर में जिला स्तरीय कामकाजी बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।

बीजेपी के कई नेता रहे मौजूद
बैठक को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ.वीरेंद्र पाठक, एस.आई.आर टोली जिला संयोजक रामेश्वर नामदेव, वीर बाल दिवस टोली संयोजक यश अग्रवाल, मंचासीन रहें।

'श्रद्धेय अटल जी के प्रति हमारा भावनात्मक लगाव'
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के प्रति हमारा भावनात्मक लगाव हैं और उनके प्रति हमारे मन में भावनात्मक विचार आते हैं। वह ऐसे नेता थे जिन्हे देखने सुनने लोग आतुर रहते थे। उस समय जब प्रचार प्रसार के इतने साधन नहीं थे, तब भी श्रद्धेय अटल जी की रैली व सभाओं में जन समूह उमड़ता था और ऐसी स्थिति एक दो जगह नहीं बल्कि हर जगह होती थी। ऐसे करिश्माई नेतृत्व के धनी व भारतीय राजनीति के 'अजातशत्रु' थे श्रद्धेय अटल जी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sagar-temple-theft-gaurjhamar-jaitpur-doma-cctv/

वाजपेयी जी सुशासन के प्रतीक - गौरव रणदिवे
गौरव रणदिवे ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी सुशासन के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन सुचिता से परिपूर्ण रहा है। वे जनसंघ के प्रमुख सदस्य रहे और जब भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, तब पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। श्रद्धेय अटल जी ने राजनीतिक सुचिता के जो आदर्श मापदंड स्थापित किए हैं, पार्टी कार्यकर्ता आज भी उन्हीं मापदंडों का पालन कर रहे हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कृतित्व व व्यक्तित्व को जनता तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश की सभी विधानसभाओं में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों के जरिए अटल जी के कृतित्व, व्यक्तित्व, विचारों, राष्ट्रनिष्ठा व सुशासन को जनता तक तक पहुंचाया जाएगा।

26 दिसंबर को हम वीर बाल दिवस
प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कहा कि 26 दिसंबर को हम वीर बाल दिवस मनाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर साहिबजादों के बलिदान की अमर स्मृति में ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की शुरुआत की थी। अब यह पूरे देश के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा का पर्व बना है, उन्होंने साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की बहादुरी की सराहना और उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि मुगलों द्वारा किए गए तमाम अत्याचारों और प्रलोभनों के बावजूद, वे इतनी कम उम्र में भी अपने विश्वास पर अडिग रहे। उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता करने के बजाय जिंदा दफन होना स्वीकार किया। लेकिन इस देश का दुर्भाग्य हैं कि कांग्रेस ने सदा अपने शासन काल में हमारे नायको की वीरता और साहस की गौरव गाथा के बजाये गढ़े हुए विमर्श पढाये गए। जिन्हें बदलने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dewas-girl-climbs-mobile-tower-love-drama-satwas/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!