निगमायुक्त ने डेयरियों का किया निरीक्षण.. 1 व्यक्ति पर FIR कराने के निर्देश

निगमायुक्त ने डेयरियों का किया निरीक्षण.. 1 व्यक्ति पर FIR कराने के निर्देश
Khabar Digital Desk

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने मंगलवार को तिलकगंज शुक्रवारी वार्ड का निरीक्षण कर यहां संचालित विभिन्न डेयरियों को देखा, और सभी डेयरियों को तत्काल शहर से बाहर ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंगलवार को तिलकगंज शुक्रवारी वार्ड की 6 बड़ी डेयरियों का निरीक्षण किया। कान्हा डेयरी, शंकर ग्यारसी डेयरी, राजू यादव डेयरी, बबलू यादव डेयरी, तिलक घोषी डेयरी और जानू यादव डेयरी संचालकों से संवाद किया। इसमें से 5 डेयरी संचालकों ने अपनी अपनी डेयरियां निर्धारित समय पर शहर से बाहर विस्थापित करने हेतु सहमति दी और एक डेयरी संचालक राजू यादव तिलकगंज पर एफआईआर कराने के निर्देश निगमकर्मियों को दिए।

शहर की सुंदरता पर निगमायुक्त का ध्यान
निगमायुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता, सुंदरता के साथ शहर विकास और पशुओं से लोगों की सुरक्षा के लिए डेयरी विस्थापन आवश्यक हैं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान तिलकगंज की नालियों में बहता गोबर और पानी देखकर कहा कि शहर की डेयरियों में बड़ी मात्रा में जानवरों का गोबर मलमूत्र आदि सीधे नालियों में बहा दिया जाता है। यह गोबर बहुत ही कठोर रूप में जम जाता है, जिससे विभिन्न प्रकार की हानिकारक गंध, नाली जाम, मच्छर मक्खियां और अन्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जो कि शहर की स्वच्छता में तो बाधक हैं ही, साथ ही साथ नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी हानिकारक प्रभाव डालते हैं। इसीलिये डेयरी संचालकों के बाहर जाकर संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/weather-update-29-october-2025-temperature-change/

पशुओं के सड़कों पर घूमने पर प्रतिबंध
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सागर शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने, शहर की सुंदरता को बनाये रखने, पशुओं के सड़कों पर खुले में घूमने से होने वाली यातायात समस्या समाप्त करने को प्राथमिकता बताया। इसी के चलते महत्वकांक्षी डेयरी विस्थापन परियोजना के शत प्रतिशत संचालन को महत्वपूर्ण बताया, और यदि कोई नगरीय सीमा में डेयरी का संचालन करता पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। ।

निगमकर्मियों को दिए निर्देश
निगमकर्मियों को निगमायुक्त ने निर्देशित किया है कि डेयरी बाहर करने हेतु के लिए सभीसंचालकों को सुनिश्चित कराएं। शहर की प्रत्येक डेयरी विस्थापित कराने में निगम प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से काम करें। निगम प्रशासन डेयरी शहर से बाहर कराने हेतु समस्त डेयरी संचालकों का सहयोग करेगा और जहां आवश्यकता होगी तो कड़ाई का रुख भी अपनायेगा। डेयरियों का शहर से बाहर होना डेयरी संचालकों, नागरिकों, पशुओं और हमारे शहर सभी के हित में है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!