Sagar News : निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने की कार्रवाई…100 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक, अमानक पॉलीथिन जब्त

Sagar News : निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने की कार्रवाई…100 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक, अमानक पॉलीथिन जब्त
Khabar Digital Desk

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ शहर की स्वच्छता और शहर के रहवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए निगमायुक्त राजकुमार खत्री के नेतृत्व में नगर निगम अमले द्वारा शनिवार शाम नया बाजार सिंधी मार्केट में छापेमार कार्यवाही कर सिंगल यूज प्लास्टिक, अमानक पॉलीथिन आदि जब्ती की कार्रवाई की गई। निगमायुक्त खत्री ने नया बाजार में हीरा नामक थोक व्यापारी की दुकान एवं गोदामों पर छापा मारकर, दो गोदामों से लगभग 100 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अमानक पॉलीथिन जब्त की है। सागर में निगम प्रशासन की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्यवाही है।

निगम प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई
निगमायुक्त ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के बाद भी शहर में इसके धड़ल्ले से हो रहे इस्तेमाल को रोकने के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक जीवन के लिए घातक है, सिंगल यूज प्लास्टिक, डिस्पोजल आदि सामग्री, माईक्रो प्लास्टिक शरीर में पहुंचकर गंभीर बीमारी उत्पन्न करते हैं। वर्तमान समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है एक व्यक्ति आज कैंसर से पीड़ित होता है तो उसका पूरा परिवार प्रभावित होकर टूट जाता है। यदि सिंगल यूज प्लास्टिक, डिस्पोजल का उपयोग पूरी तरह बंद होने पर गंभीर बिमारियों पर अंकुश लगाया जा सकता है तो हम सभी को बढ़चढ़ कर इस अभियान में सहभागिता करनी चाहिए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-china-door-ban-police-action-latest-news/

शहर की स्वच्छता की बात
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक से शहर की स्वच्छता पर बुरा प्रभाव पड़ने की बात कही और बोले कि आज नालियों के चेम्बर से कचरे के रूप में सिंगल यूज प्लास्टिक के ही ढेर निकलते हैं। कचरे का सोर्स पर ही उत्पादन कम करने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की जगह कपड़े के थैले, कागज के पेकिट जैसे अन्य उत्पादों का उपयोग करें। सभी थोक एवं फुटकर व्यापारी अमानक पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक, डिस्पोजल कप, ग्लास, चम्मच, प्लेट आदि सामग्री का विक्रय न करें। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए एक राष्ट्र-एक मिशन नाम से एक देशव्यापी अभियान शासन द्वारा लगातार चलाया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!