समग्र e-KYC नहीं तो योजनाओं के लाभ में आ सकती है अड़चन!नगर निगम की अपील—समय रहते पूरी कराएं e-KYC, आधार सत्यापन है जरूरी

समग्र e-KYC नहीं तो योजनाओं के लाभ में आ सकती है अड़चन!नगर निगम की अपील—समय रहते पूरी कराएं e-KYC, आधार सत्यापन है जरूरी
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी, 30 अगस्त- शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लगातार और सुगमता से प्राप्त करने के लिए समग्र आईडी की e-KYC पूर्ण होना बेहद जरूरी है।

पात्र हितग्राहियों की पहचान और योजनाओं के लाभ की प्रक्रिया में आधार सत्यापित समग्र आईडी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसी को लेकर नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नागरिकों को e-KYC कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।नगर निगम प्रशासन ने ऐसे सभी हितग्राहियों से अपील की है, जिनकी समग्र e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, वे समय रहते प्रक्रिया पूरी करा लें।

e-KYC के दौरान समग्र आईडी में दर्ज जानकारी का आधार कार्ड में उपलब्ध जानकारी से सत्यापन किया जाता है। e-KYC पूर्ण नहीं होने की स्थिति में भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है।

इन केंद्रों पर मिलेगी e-KYC की सुविधानागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर e-KYC संबंधी सहायता एवं समस्या के निराकरण की व्यवस्था की गई है।

नागरिक नगर निगम परिसर स्थित समग्र केंद्र, नगर निगम जोन कार्यालय खिरहनी तथा नगर निगम उप कार्यालय माधव नगर में संपर्क कर सकते हैं।

e-KYC के लिए ये दस्तावेज साथ ले जाएंe-KYC कराने के लिए हितग्राही समग्र आईडी, आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर जाएं।

यदि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो निर्धारित केंद्र पर उपलब्ध वैकल्पिक सत्यापन माध्यम के जरिए भी प्रक्रिया पूरी कराने की सुविधा उपलब्ध है।

नगर निगम की अपील—आज ही जांचें e-KYC की स्थितिनगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी समग्र e-KYC की स्थिति अवश्य जांचें और यदि प्रक्रिया लंबित है तो निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर इसे जल्द पूरा कराएं।

प्रशासन का उद्देश्य है कि पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।

समग्र e-KYC पूरी कराएं, योजनाओं का लाभ निर्बाध पाएं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!