OBC आरक्षण पर मैदान में समाजवादी पार्टी, सीएम डॉ. मोहन यादव से की मांग

OBC आरक्षण पर मैदान में समाजवादी पार्टी, सीएम डॉ. मोहन यादव से की मांग
Khabar Digital Desk

भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ समाजवादी पार्टी ओबीसी आरक्षण को लेकर मैदान में नजर आ रही है, जिसको लेकर मध्य प्रदेश सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि
मध्य प्रदेश में ओबीसी समाज की आबादी 52 प्रतिशत से अधिक है, लेकिन उन्हें आज भी उनकी जनसंख्या के अनुपात में अधिकार और प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। समाजवादी पार्टी स्पष्ट रूप से यह मांग करती है कि ओबीसी वर्ग को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण दिया जाए, और इसे भारतीय संविधान की नौवीं अनुसूची (Schedule 9) में शामिल किया जाए ताकि किसी भी न्यायिक या राजनीतिक दबाव में यह अधिकार कभी समाप्त न किया जा सके।

सीएम डॉ. मोहन यादव से की मांग
सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने सीएम डॉ. मोहन यादव को उस बयान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'हम डंके की चोट पर आरक्षण देंगे।' साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के बयान का जिक्र किया कि वो कहते हैं कि 'हम जातियों में नहीं मानते।' इसीलिये अब बीजेपी सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर सरकार चाहती क्या है?

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मांगी राय
समाजवादी पार्टी यह जानना चाहती है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, वी.डी. शर्मा, और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इस मुद्दे पर क्या रुख रखते हैं। क्या वे ओबीसी को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण देने के पक्ष में हैं या नहीं? यह देश और समाज के लिए जानना आवश्यक है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/congress-partys-new-plan-now-with-this-strategy-congress-will-reach-the-booth-level/

ईडब्ल्यूएस आरक्षण का किया समर्थन
डॉ. मनोज यादव ने कहा कि जब ईडब्ल्यूएस आरक्षण दिया गया था, तब समाजवादी पार्टी ने उसका विरोध नहीं किया, बल्कि उसका सम्मान किया, क्योंकि वो मानते हैं कि समाज के हर वर्ग को न्याय मिलना चाहिए। उसी तरह आज जब ओबीसी समाज अपने हक की बात कर रहा है, तो सभी राजनीतिक दलों और संतों को भी खुलकर अपना मत रखना चाहिए।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पूछा सवाल
समाजवादी पार्टी ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी सवाल किया कि जो 'हिंदू राष्ट्र' की बात करते हैं, क्या वे पिछड़ा वर्ग को उनका हक दिलाने के लिए भी आवाज उठाएंगे? क्या वे ओबीसी समाज के लिए भी कोई यात्रा निकालेंगे? सनातन धर्म का अर्थ सबको न्याय देना है, न कि किसी वर्ग को उपेक्षित रखना।

शीतकालीन सत्र में उठाएंगे मुद्दा
डॉ. यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के सांसद आदरणीय धर्मेंद्र यादव जी ने कहा है कि आगामी शीतकालीन सत्र में पार्टी संसद में ओबीसी आरक्षण को लेकर आवाज बुलंद करेगी। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी लगातार यह बात दोहराते रहे हैं कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग के साथ है और सभी को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!