सम्पदा 2.0 का शुभारंभ: ई-साइन और डिजिटल सिग्नेचर से बदलेगी रजिस्ट्री प्रक्रिया

सम्पदा 2.0 का शुभारंभ: ई-साइन और डिजिटल सिग्नेचर से बदलेगी रजिस्ट्री प्रक्रिया
Khabar Digital Admin

खबर डिजिटल/ भोपाल, बुधवार – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक डिजिटल एवं सरल बनाने के लिए सम्पदा 2.0 का शुभारंभ Sampada 2.0 property registration किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल इस नयी प्रणाली का उद्घाटन करेंगे। सम्पदा 2.0 के तहत ई-साइन और डिजिटल हस्ताक्षर के जरिए दस्तावेज तैयार किए जाएंगे, जिससे संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-today-schedule-in-hindi/

इस उन्नत प्रणाली के जरिए आधार और पैन कार्ड से क्रेता और विक्रेता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी, और पंजीयन की प्रक्रिया अधिक सुगम होगी। इस पहल का पायलेट प्रोजेक्ट गुना, हरदा, डिण्डौरी और रतलाम जिलों में सफलतापूर्वक लागू किया गया है, और गुरुवार से इसे प्रदेश के 55 जिलों में भी लागू किया जाएगा।

ई-केवाईसी और जीआईएस मैपिंग के साथ उन्नत सुविधाएं

सम्पदा 2.0 की एक प्रमुख विशेषता ई-केवाईसी से पहचान की प्रक्रिया है, जिससे संपत्ति पंजीकरण में बायोमैट्रिक पहचान, जीआईएस मैपिंग और दस्तावेजों का स्वतः प्ररूपण संभव हो सकेगा। इसके साथ ही, दस्तावेजों का निष्पादन ई-साइन और डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से किया जाएगा, जिससे गवाहों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal/haryana-victory-celebration-rosanpura-square/

संपत्ति पंजीयन के लिए डिजिटल समाधान

नये नियमों के तहत कुछ दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए उप पंजीयक कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थिति की आवश्यकता नहीं होगी। पंजीयन अधिकारी से संवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जा सकेगा और कई मामलों में किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत बातचीत की आवश्यकता नहीं होगी। दस्तावेजों की ई-कॉपी डिजी लॉकर, व्हाट्सएप और ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

मोबाइल एप और साइबर तहसील

सम्पदा 2.0 के साथ ही एक विशेष मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है, जो आम जनता के लिए पंजीयन की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाएगा। इस नई प्रणाली के जरिए मध्यप्रदेश ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/chanderi-police-murder-case-revealed-wife-lover-brother-involved/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!