सनातन पर बयान से सियासत गरम, विधायक संजय पाठक ने उदयनिधि स्टालिन पर FIR की मांग

Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- संजय पाठक के नेतृत्व में कटनी के जनप्रतिनिधियों एवं हिंदू समाज के लोगों ने तमिलनाडु के डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।ज्ञापन में कहा गया कि 12 मई को दिए गए बयान में उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कही और इसे लोगों को बांटने वाला बताया, जो अत्यंत आपत्तिजनक एवं भड़काऊ है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि सितंबर 2023 में भी उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी।विधायक संजय पाठक एवं अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि सनातन धर्म भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का आधार है तथा देश-विदेश के करोड़ों लोग इसमें आस्था रखते हैं। ऐसे में एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली है।ज्ञापन में मांग की गई कि उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, समाज में वैमनस्य फैलाने एवं शांति भंग करने संबंधी प्रावधानों के तहत FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा, पार्षद सुमित्रा रावत, शशिकांत तिवारी, प्रभा गुप्ता, अलका पांडे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!