Bomb Threats : सतना और मैहर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Vijay Pal

Satna-Maihar Bomb Threats : सतना और मैहर जिले के न्यायालयों में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जिला न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक सनसनीखेज धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। इस ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों और न्यायिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है।

तमिल भाषा में आया मेल

जानकारी के अनुसार, यह ईमेल शुक्रवार तड़के सुबह 5:34 बजे भेजा गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि पूरा मेल तमिल भाषा में लिखा गया था। इसमें दावा किया गया कि ​कोर्ट परिसर और न्यायाधीशों के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं। ​ईमेल में चेतावनी दी गई थी कि दोपहर 1 बजे ये बम विस्फोट कर दिए जाएंगे।

अलर्ट मोड पर पुलिस

​धमकी मिलने के तुरंत बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। इसके बाद पूरे जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों ने सतना जिला कोर्ट के साथ-साथ मैहर, अमरपाटन और अन्य तहसील न्यायालयों की घेराबंदी कर सघन तलाशी शुरू की।

पुलिस बल तैनात

पुलिस ने कोर्ट परिसर के कोने-कोने, पार्किंग एरिया और न्यायाधीशों के कक्षों की बारीकी से जांच की। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। ​नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है। हम इस बात की तकनीकी जांच कर रहे हैं कि यह ईमेल कहाँ से और किस आईपी एड्रेस से भेजा गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुँचने के प्रयास जारी हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!