Satna News : कुलियों पर जीवन यापन का संकट… परिवार चलाना मुश्किल

Satna News : कुलियों पर जीवन यापन का संकट… परिवार चलाना मुश्किल
Khabar Digital Desk

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही लाल शर्ट पहने, बाजू पर पीतल का बिल्ला बांधे और "साहब… कुली!" की आवाज लगाते हुए दौड़ते लोग अब भारतीय रेलवे की पुरानी पहचान बनते जा रहे हैं। सतना रेलवे स्टेशन की शान माने जाने वाले कुली समुदाय आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है।रेलवे के आधुनिकीकरण और बदलती जीवनशैली ने इन 'बोझ उठाने वालों' के सिर का बोझ तो कम कर दिया, लेकिन उनके परिवार चलाने का बोझ कई गुना बढ़ा दिया है। खबर डिजिटल की टीम ने जब सतना स्टेशन पर कुलियों का हाल जाना, तो दर्द छलक कर बाहर आ गया है।

लाल शर्ट, पीतल का बिल्ला और खाली हाथ
दरअसल भारत मे करीब कुल 20 हजार से अधिक लाइसेंस धारी कुली है। इसमे मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्टेशन पर 42 कुली है। (जिनमें एक महिला भी शामिल है)इन कुलियों का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी का सबसे बड़ा दुश्मन 'ट्रॉली बैग' बन गया है।पहले लोग भारी-भरकम अटैची और लोहे के ट्रंक लेकर चलते थे, जिन्हें उठाना मजबूरी थी। लेकिन अब बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, चक्के लगे ट्रॉली बैग को खुद खींचकर ले जाते हैं। एस्केलेटर (स्वचलित सीढ़ियाँ) और लिफ्ट ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। अब यात्री को कुली की जरूरत महसूस ही नहीं होती।

100-200 रुपये में कैसे चलेगा घर?
आर्थिक तंगी का आलम यह है कि जो कुली पहले प्रतिदिन 500 से 700 रुपये कमा लेते थे, आज वे दिन भर मेहनत करके बमुश्किल 100 से 200 रुपये ही घर ले जा पाते हैं।रेलवे ने 40 किलो वजन उठाने का रेट 60 रुपये तय कर रखा है। लेकिन समस्या रेट की नहीं, काम मिलने की है। सतना में अधिकांश ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आती हैं। यहाँ से बाहर निकलने के दो रास्ते हैं और दूरी बहुत कम है। यात्री ट्रेन से उतरते हैं और खुद सामान खींचते हुए मिनटों में बाहर निकल जाते हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-bitta-ki-shahi-lassi-20-rupees-famous-lassi/

'सुविधाएं बढ़ीं, हमारा रोजगार घटा'
15 साल से सतना स्टेशन पर काम कर रहे कुली चंदन यादव ने खबर डिजिटल से बातचीत के दौरान बताया कि हमारे देखते-देखते रेलवे बदल गया। स्टेशन पर टाइल्स लग गईं, लिफ्ट लग गई, एस्केलेटर आ गए। यात्रियों के लिए यह विकास है, लेकिन हमारे लिए विनाश। अब इस काम में जान नहीं बची। दिन भर ताकते रहते हैं, बमुश्किल कुछ सवारियां ही मिलती हैं। परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।"

रेलवे यात्रियों पर ध्यान दे रहा लेकिन…
एक अन्य कुली उमेश कुमार शर्मा ने खबर डिजिटल से बातचीत के दौरान बताया की निजीकरण और बैटरी कार जैसी सुविधाओं ने हमें बेकार कर दिया है। रेलवे हर तरफ यात्रियों की सुविधाएं बढ़ा रहा है, जो अच्छी बात है, लेकिन उसने हमारे पेट पर लात मार दी है। अब हमारे लायक कोई काम ही नहीं बचा।

लालू यादव के दौर की याद और बजट से उम्मीद
कुलियों को आज भी पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का कार्यकाल याद आता है। कुली चंदन यादव बताते हैं कि 2008 में लालू जी ने कुलियों को 'गैंगमैन' बनाकर ग्रुप-डी में नौकरी दी थी। सतना के कुली अब केंद्र सरकार और आने वाले बजट से आस लगाए बैठे हैं। उनकी मांग है कि रेलवे प्रशासन उनकी सुध ले और उन्हें भी ग्रुप-डी कर्मचारी का दर्जा दे, ताकि वे सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।

नई पीढ़ी ने मोड़ा मुंह
हालात इतने खराब हैं कि अब कुलियों के बच्चे इस पेशे में नहीं आना चाहते। कमाई न होने के कारण कई कुली यह काम छोड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उम्र और कोई दूसरा हुनर न होने के कारण वे इसी प्लेटफॉर्म पर घिसटने को मजबूर हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-teachers-reinstated-after-suspension-election-roll-revision/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!