कलारबांकी हाईस्कूल के 60 छात्रों का भविष्य दांव पर, DEO ने थमाया कारण बताओ नोटिस

कलारबांकी हाईस्कूल के 60 छात्रों का भविष्य दांव पर, DEO ने थमाया कारण बताओ नोटिस
Khabar Digital Desk

राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ सिवनी। जिले के शासकीय हाईस्कूल कलारबांकी में हाल ही में घोषित हुए हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों ने न केवल विभाग की साख पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि उन 60 परिवारों के भविष्य पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है जिनके बच्चे इस परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं।

​खबर का बड़ा असर: DEO ने थमाया नोटिस

​स्थानीय मीडिया में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एक्शन मोड में आ गए हैं। गौरतलब है कि इस स्कूल से कुल 97 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से महज 37 ही सफल हो सके। आधे से अधिक छात्रों के फेल होने की इस चौंकाने वाली रिपोर्ट ने मुख्यालय तक हड़कंप मचा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए DEO ने तत्काल प्रभाव से शाला प्राचार्य और संबंधित विषय शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/international-film-festival-dindori-satya-pardhan-gudum-documentary-win/

नोटिस छिपाने की कोशिश?

​विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्कूल प्रबंधन के पसीने छूट रहे हैं। हैरानी की बात तब हुई जब मीडिया कर्मियों ने पारदर्शिता के नाते नोटिस की प्रति देखनी चाही, तो प्राचार्य और शिक्षकों ने उसे दिखाने से साफ इनकार कर दिया। स्कूल प्रशासन का यह अड़ियल रवैया कई गंभीर संदेहों को जन्म दे रहा है। आखिर ऐसी क्या बात है जिसे स्कूल प्रबंधन सार्वजनिक करने से कतरा रहा है?

​लापरवाही या सिस्टम की नाकामी?

​अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस शर्मनाक प्रदर्शन के पीछे असली जिम्मेदार कौन है? क्या शिक्षकों ने साल भर कक्षाएं नहीं लीं, या फिर प्रशासनिक मॉनिटरिंग में कोई बड़ी चूक हुई है? फिलहाल, शिक्षा विभाग की इस टेढ़ी नजर के बाद स्कूल में हलचल तेज है। जिले भर की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या केवल कागजी नोटिस देकर खानापूर्ति की जाएगी या इन लापरवाह जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई भी होगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/tiger-attack-youth-death-mahua-season/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!