Scindia Royal Family Property Dispute: अब खत्म हो जाएगा सिंधिया की 40 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद

Scindia Royal Family Property Dispute: अब खत्म हो जाएगा सिंधिया की 40 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद
Shiv Sharan

डेस्क। देश के चर्चित सिंधिया राजवंश से जुड़ा करीब 40 साल पुराना पैतृक संपत्ति विवाद अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। ग्वालियर हाईकोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते पर अंतिम मुहर लग सकती है। यह मामला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे से जुड़ा है।

अब खत्म हो जाएगा सिंधिया की 40 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद

1988 से शुरू हुआ था विवाद

पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की शुरुआत साल 1988-89 के दौरान हुई थी। बाद में साल 2001 में माधवराव सिंधिया के निधन के बाद यह कानूनी विवाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआ उषा राजे, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे सिंधिया के बीच जारी रहा।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बेटियों ने अदालत में पैतृक संपत्ति में बराबरी का अधिकार मांगा था। इसके बाद मामला कई सालों तक अदालत में चलता रहा और वर्ष 2017 में हाईकोर्ट पहुंचा।

कई ऐतिहासिक संपत्तियां समझौते में शामिल

समझौते के दायरे में सिंधिया राजघराने की कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण संपत्तियां शामिल हैं। इनमें ग्वालियर का जयविलास पैलेस, ऊषा किरण पैलेस, रानी महल, छोटी विश्रांति, हिरण्यवन कोठी, शिवपुरी का माधव विलास पैलेस, इंदौर का हैप्पी विलास, उज्जैन का कालियादेह पैलेस, पुणे का प्रभात विलास पैलेस, दिल्ली का सिंधिया विला, ग्वालियर हाउस, मुंबई की समुद्र तटीय संपत्ति और वाराणसी का सिंधिया घाट शामिल बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा पन्ना रत्न से बना दुर्लभ शिवलिंग, कई ट्रस्ट, शेयर निवेश और अन्य संपत्तियां भी समझौते का हिस्सा हैं।

हाईकोर्ट में होगी अंतिम सुनवाई

करीब 16 साल तक जिला अदालत और हाईकोर्ट में चली कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों पक्ष समझौते पर सहमत हुए हैं। ग्वालियर हाईकोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पक्ष अपनी सहमति दर्ज कराएंगे। इसके बाद अदालत इस समझौते पर अंतिम फैसला दे सकती है।

फिलहाल संपत्ति बंटवारे का विवरण गोपनीय

अभी यह सार्वजनिक नहीं किया गया है कि किस सदस्य को कौन-सी संपत्ति मिलेगी। अदालत की मंजूरी और समझौते की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संपत्तियों के अंतिम बंटवारे की पूरी जानकारी सामने आएगी।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-promotion-reservation-case-hc-hearing-update-no-stay-on-promotion-process/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!