सुरक्षा के नाम पर ढोंग! खुली खदान ने ली एक और मासूम की जान

सुरक्षा के नाम पर ढोंग! खुली खदान ने ली एक और मासूम की जान
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी --जिले के ग्राम पंचायत बिस्तरा में एक खुली खदान ने एक मासूम बच्चे की जिंदगी निगल ली, लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है? वर्षों से खुली पड़ी खदानें प्रशासन की लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बनी हुई हैं, जहां सुरक्षा के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति होती रही।

सुजीत कोल का मासूम बेटा खुले मौत के गड्ढे में गिर गया और घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है, लेकिन प्रशासनिक अमला हमेशा की तरह घटना होने के बाद जागा। अगर पहले सुरक्षा इंतजाम किए गए होते, तो शायद आज यह मासूम जिंदा होता।

हैरानी की बात यह रही कि इस दर्दनाक हादसे के दौरान अधिकांश जनप्रतिनिधि गायब नजर आए। मौके पर केवल जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा पहुंचे, जिन्होंने एसडीआरएफ टीम को बुलाने से लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी तक सक्रिय भूमिका निभाई। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि बाकी जिम्मेदार नेता और अधिकारी आखिर कहां थे?

क्षेत्र में वर्षों से दर्जनों खुली खदानें मौत बनकर खड़ी हैं, लेकिन न तो बैरिकेडिंग की गई, न ही तार फेंसिंग। प्रशासन की यह घोर लापरवाही अब सीधे लोगों की जान लेने लगी है। क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा था?

घटना के बाद अशोक विश्वकर्मा ने प्रशासन को खरी-खरी सुनाते हुए सभी खुली खदानों की तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

कटनी की जनता अब जवाब मांग रही है—
आखिर कब तक खुले मौत के गड्ढे मासूमों की जिंदगी निगलते रहेंगे?
और कब जागेगा प्रशासन?

कटनी जिले के ग्राम पंचायत बिस्तरा में एक खुली खदान ने एक मासूम बच्चे की जिंदगी निगल ली, लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है? वर्षों से खुली पड़ी खदानें प्रशासन की लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बनी हुई हैं, जहां सुरक्षा के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति होती रही।सुजीत कोल का मासूम बेटा खुले मौत के गड्ढे में गिर गया और घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है, लेकिन प्रशासनिक अमला हमेशा की तरह घटना होने के बाद जागा। अगर पहले सुरक्षा इंतजाम किए गए होते, तो शायद आज यह मासूम जिंदा होता।हैरानी की बात यह रही कि इस दर्दनाक हादसे के दौरान अधिकांश जनप्रतिनिधि गायब नजर आए। मौके पर केवल जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा पहुंचे, जिन्होंने एसडीआरएफ टीम को बुलाने से लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी तक सक्रिय भूमिका निभाई। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि बाकी जिम्मेदार नेता और अधिकारी आखिर कहां थे?क्षेत्र में वर्षों से दर्जनों खुली खदानें मौत बनकर खड़ी हैं, लेकिन न तो बैरिकेडिंग की गई, न ही तार फेंसिंग। प्रशासन की यह घोर लापरवाही अब सीधे लोगों की जान लेने लगी है। क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा था?घटना के बाद अशोक विश्वकर्मा ने प्रशासन को खरी-खरी सुनाते हुए सभी खुली खदानों की तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।कटनी की जनता अब जवाब मांग रही है—आखिर कब तक खुले मौत के गड्ढे मासूमों की जिंदगी निगलते रहेंगे?और कब जागेगा प्रशासन?security-failure-open-mine-claims-another-child-life

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!