नववर्ष के प्रथम दिन नगर में भक्ति और उल्लास का संगम… सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

नववर्ष के प्रथम दिन नगर में भक्ति और उल्लास का संगम… सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ
Khabar Digital Desk

बड़वानी/संदीप कुशवाह/खबर डिजिटल/ जिले के सेंधवा में नववर्ष के पावन अवसर पर नगर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन निंबार्काचार्य श्रीजी महाराज श्री श्यामशरण देवाचार्य ने कथा वचन में कहा कि मां नर्मदा के निकट भागवत कथा होना परम सौभाग्य पूर्ण है। साथ ही निंबार्काचार्य पीठाधीश्व श्री राधासर्वेश्वर शरणदेवचार्य श्री श्रीजी महाराज के निकुंज प्रवेश तिथि व स्व. विष्णुप्रसाद यादव की स्मृति में जिनका सम्पूर्ण जीवन हमेशा गौ सेवा, संत सेवा, मानव सेवा में अग्रणी रहे इसे भक्त की स्मृति में भागवत कथा होना। परम सौभाग्य है। मानव जीवन के सार्थक करने के लिए भगवान का स्मरण करने से हमारे जीवन का कल्याण होता है। भगवान की दिव्य कथा से ही जीवन का कल्याण होता है पुण्य मिलता है जब हमें भागवत कथा का पुण्य मिलता है।

भागवत जी का किया पूजन
कथा के पहले दिन कथा आयोजक स्व. विष्णुप्रसाद यादव के परिजन नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, पुत्र संजय यादव, जितेंद्र यादव, श्रीप्रसाद यादव ने भागवत का और
अंतरसिंह आर्य, सत्यनारायण यादव, ओमप्रकाश यादव, वासुदेव यादव, प्रहलाद यादव, दामोदर शर्मा, जयंत शर्मा, राजेंद्रसिंह रघुवंशी, चेतन अग्रवाल, राजेश सोनी, नरेंद्र तायल, डॉ दिनेश गौड़, गिरवर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, गोपाल यादव, चंदेभागे किराड़े, मोतीलाल चौधरी, श्याम लाठी हरदा ने पूजन कर गुरुजी का आशीर्वाद लिया ।

पूरे नगर में भक्तिमय माहौल
कथा के शुभारंभ से पूर्व राजराजेश्वर मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां स्वागत के लिए बैनर-पोस्टर लगाए गए, गुब्बारों से सड़क को सजाया गया तथा जगह-जगह आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर निंबार्काचार्य जी, भागवत कथा पोथी एवं शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया। भागवत कथा के यजमान जितेंद्र यादव सपत्नी श्रद्धापूर्वक भागवत कथा की पोथी को मस्तक पर धारण कर निंबार्काचार्य श्री श्रीजी महाराज श्री श्यामशरण देवाचार्य के साथ पैदल चलते हुए नजर आए, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का विशेष केंद्र रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-contaminated-water-death-big-reason-today-news/

शोभायात्रा में भव्य नजारा
शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजों के साथ अलीराजपुर से आए आदिवासी युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य करते हुए चल रहे थे। जिला जनपद सदस्य कविता आर्य एवं जनपद अध्यक्ष लता पटेल भी आदिवासी पोशाक में लगभग 100 से अधिक जनजातीय महिलाओं के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं, जिससे सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया गया। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण-राधा की सजीव झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं देश की चार वीर वीरांगनाएं घोड़े पर सवार होकर निकलीं, जिन्होंने शौर्य और नारी शक्ति का संदेश दिया। बग्गी में बड़े गुरुजी अनंत श्रीविभूषित जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्री राधासर्वेश्वरशरणदेवाचार्य श्री “श्रीजी” महाराज का चित्र विराजमान था, जिसके पीछे 171 महिलाएं धार्मिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में केसरिया ध्वज लहराते हुए भक्तिभाव के जयकारे लगाती रहीं।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। यह शोभायात्रा दोपहर 12.15 बजे राजराजेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर लगभग 1.30 बजे कथा स्थल पर पहुंची। कथा स्थल के समीप निंबार्काचार्य श्रीजी महाराज श्री श्यामशरण देवाचार्य की कुटिया बनाई गई है, जहां धार्मिक वातावरण को साकार करने हेतु गाय-बछड़े को भी रखा गया है। पंडाल के पास भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सात दिनों तक चलने वाली इस संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा से नगर में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=SKCUeliWVfU&t=1s
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!