Hari Singh Dangi: MP भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, मोहन-शिवराज के निकले आंसू

Hari Singh Dangi: MP भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, मोहन-शिवराज के निकले आंसू
Vijay Pal

Hari Singh Dangi passes away : मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सबसे समर्पित जनसंघ के जमाने के कद्दावर नेता हरि सिंह दांगी का आज निधन हो गया है। हरि सिंह दांगी न केवल भाजपा के दिग्गज नेता थे, बल्कि वे दांगी समाज के भी वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन के विस्तार के लिए समर्पित कर दिया था। उनके निधन की खबर आते ही पूरे मध्य प्रदेश भाजपा संगठन और विदिशा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

अटल युग के सारथी थे दांगी

हरि सिंह दांगी की राजनैतिक यात्रा और पार्टी में उनकी पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय से ही राजनीति में सक्रिय रहे। जब देश में दक्षिणपंथी राजनीति संघर्ष के दौर से गुजर रही थी, तब उन्होंने पहले जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी के विचारों को गांव-गांव और घर-घर पहुंचाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। उनकी पहचान पूरे प्रदेश में खाटी कार्यकर्ता के रूप में थी।

शिवराज, मोहन के निकले आंसू!, दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ नेता के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों समेत प्रदेश भाजपा के​ दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रदेश में मुखिया मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वरिष्ठ नेता हरि सिंह दांगी जी का निधन न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी, बल्कि पूरे विदिशा क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।"

वही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के हमारे वरिष्ठ साथी, जनसंघ और भाजपा के कर्मठ सिपाही हरि सिंह दांगी के जाने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। अटल जी के समय से निरंतर सक्रिय रहकर उन्होंने संगठन के विचारों के प्रसार हेतु समर्पित भाव से कार्य किया। उनका जाना क्षेत्र के लिए एक बड़ा शून्य छोड़ गया है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

अध्यक्ष खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि विदिशा के वरिष्ठ भाजपा नेता हरि सिंह दांगी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनके जाने से पार्टी ने जमीनी स्तर का एक बेहद मजबूत नेता और सच्चा मार्गदर्शक खो दिया है। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे परिजनों को यह भारी वज्रपात सहन करने का संबल दें। ॐ शांति

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!