​डिंडौरी कन्या छात्रावास में सनसनीखेज मामला: गणित के अतिथि शिक्षक पर लगा बड़ा आरोप...मोबाइल बरामदगी के बाद छात्राओं पर हुई कार्रवाई, आरोपी पर मेहरबान प्रबंधन

पदस्थ गणित के अतिथि शिक्षक अशोक राजपूत पर 11वीं कक्षा की एक छात्रा को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाने और छात्रावास के नियमों को ताक पर रखकर लगातार संपर्क बनाए रखने के गंभीर आरोप लगे हैं।

​डिंडौरी कन्या छात्रावास में सनसनीखेज मामला: गणित के अतिथि शिक्षक पर लगा बड़ा आरोप...मोबाइल बरामदगी के बाद छात्राओं पर हुई कार्रवाई, आरोपी पर मेहरबान प्रबंधन
Khabar Digital Admin

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​डिंडौरी जिले के बजाग विकासखंड अंतर्गत एक कन्या छात्रावास में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पदस्थ गणित के अतिथि शिक्षक अशोक राजपूत पर 11वीं कक्षा की एक छात्रा को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाने और छात्रावास के नियमों को ताक पर रखकर लगातार संपर्क बनाए रखने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद से ही छात्रावास प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

​मोबाइल फोन उपलब्ध कराने और आधी रात तक रुकने के गंभीर आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिथि शिक्षक अशोक राजपूत पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा को बातचीत करने के लिए मोबाइल फोन उपलब्ध कराया था। वहीं, एक अन्य शिक्षिका ने कैमरे के सामने तीखे आरोप लगाते हुए दावा किया कि अतिथि शिक्षक पिछले करीब दो महीनों से रात 11 बजे से लेकर सुबह 2 बजे तक छात्रावास में छात्रा के पास रुकते थे। इतने गंभीर मामलों के खुलासे के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र सवालों के घेरे में आ गया है।

डिंडौरी जिले के बजाग विकासखंड अंतर्गत एक कन्या छात्रावास

​कार्रवाई के नाम पर लीपापोती की कोशिश?

हैरानी की बात यह है कि जब इस मामले की भनक लगी, तो कन्या छात्रावास की अधीक्षिका आरोपों का स्पष्ट जवाब देने से बचती नजर आईं। हालांकि, स्कूल के प्राचार्य ने घटनाक्रम की जानकारी स्वीकार करते हुए बताया कि छात्रा से मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसके बाद जिम्मेदारों द्वारा दो छात्राओं को छात्रावास से बाहर करने की कार्रवाई की गई।

​परंतु, सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद मुख्य आरोपी अतिथि शिक्षक अशोक राजपूत के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्षेत्र में चर्चा है कि मामले को दबाने और अतिथि शिक्षक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

​3 नवंबर को परिजनों की मौजूदगी में हुआ था समझौता

मामले के तूल पकड़ने पर 3 नवंबर 2026 को छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे। प्रबंधन और परिजनों की उपस्थिति में छात्रा से लिखित माफीनामा लिखवाया गया, जिसके बाद छात्राओं को पुनः छात्रावास में प्रवेश दे दिया गया। इस तरह के मामलों में लीपापोती किए जाने से अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है।

डिंडौरी जिले के बजाग विकासखंड अंतर्गत एक कन्या छात्रावास

​अधिकारियों ने दिया जांच और कार्रवाई का आश्वासन

मामले के सार्वजनिक होने के बाद अब विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए निष्पक्ष जांच और वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके अलावा बजाग एसडीएम ने भी मामले पर संज्ञान लिया है।

​अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासनिक जांच में क्या नए तथ्य सामने आते हैं और छात्रावास की बालिकाओं की सुरक्षा के नाम पर केवल कागजी औपचारिकताएं निभाने वाले लापरवाह जिम्मेदारों व आरोपी शिक्षक पर कब तक ठोस कानूनी कार्रवाई की जाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!