5 साल से नहीं है स्थाई सचिव, PCO की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त

5 साल से नहीं है स्थाई सचिव, PCO की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त
Business Desk

सिवनी/खबर डिजिटल/संतोष वन्देवार/ सिवनी जनपद पंचायत सिवनी के अंतर्गत आने वाली जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा और बदहाली का शिकार है। विडंबना देखिए कि जिले की सबसे बड़ी पंचायत होने के बावजूद कान्हीवाड़ा पिछले 5 वर्षों से स्थाई 'सचिव विहीन' है। पंचायत का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पीसीओ रामकुमार सूर्यवंशी की कार्यप्रणाली और कथित मनमानी से स्थानीय ग्रामीण बेहद त्रस्त हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण आज इस बड़ी पंचायत के नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

समय पर नहीं हुई नालियों की सफाई, पहली बारिश में ही खुली पोल
ग्रामीणों का आरोप है कि मानसून सिर पर होने के बावजूद पंचायत प्रशासन द्वारा समय रहते नाली निर्माण, मरम्मत या पानी निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। कागजों पर दावों की पोल पहली तेज बारिश ने ही खोल कर रख दी है। नालियां कचरे से चोक हैं, जिसके कारण निकासी पूरी तरह ठप हो चुकी है।

वार्ड नंबर 17 में घुसा गंदा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

निकासी की उचित व्यवस्था न होने का खमियाजा कान्हीवाड़ा के वार्ड नंबर 17 के बाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद वार्ड नंबर 17 के कई घरों में नालियों का गंदा पानी घुस गया।
घरों में पानी भरने से ग्रामीणों का राशन, कपड़े और कीमती सामान खराब हो गया है।
सड़न और बदबू के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना दूभर हो गया है।

ग्रामीणों का आक्रोश
जब हम अपनी समस्या लेकर पंचायत प्रभारी या पीसीओ के पास जाते हैं, तो हमारी सुनवाई नहीं होती। अपनी मनमानी के चलते वे ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं। अगर जल्द ही स्थाई सचिव की नियुक्ति और जल निकासी का समाधान नहीं हुआ, तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग

जिले की सबसे बड़ी पंचायत में इस तरह की अव्यवस्था और लापरवाही ने जनपद पंचायत के प्रशासनिक दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कान्हीवाड़ा के जागरूक नागरिकों ने जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से मांग की है कि

  1. तत्काल प्रभाव से कान्हीवाड़ा में एक योग्य और स्थाई सचिव की नियुक्ति की जाए।
  2. लापरवाह PCO के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।
  3. वार्ड नंबर 17 सहित पूरी पंचायत में जल निकासी और नाली निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कराया जाए।
    अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक जागता है, या फिर कान्हीवाड़ा के लोग इसी तरह नारकीय जीवन जीने को मजबूर रहेंगे।
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!