घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर कसा शिकंजा… अग्रोहा लॉन व साईं रेसिडेंसी में कार्रवाई

घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर कसा शिकंजा… अग्रोहा लॉन व साईं रेसिडेंसी में कार्रवाई
सुनील बंशीवाल

घंसौर(सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर शीतला पटले के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शहर के दो प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लॉन संचालक, रेस्टोरेंट और केटरर्स घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में कर रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर शीतला पटले ने संबंधित विभागों को निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के निर्देश का पालन
कलेक्टर के निर्देशों के पालन में राजस्व विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्रोहा लॉन और साईं रेसिडेंसी में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि इन प्रतिष्ठानों में घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था, जो कि गैस वितरण नियमों का उल्लंघन है। इस पर प्रशासनिक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों से एक-एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिया। अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता दोबारा पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rewa/rewa-teacher-narendra-upadhyay-controversial-comment-video-viral/

प्रशासन के सख्त निर्देश
प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर आम उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराए जाते हैं। यदि इनका उपयोग व्यवसायिक गतिविधियों में किया जाता है तो इससे आम उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधा प्रभावित होती है और गैस की उपलब्धता पर भी असर पड़ता है। जिला प्रशासन ने शहर के सभी लॉन संचालकों, रेस्टोरेंट संचालकों, होटल व्यवसायियों और केटरर्स से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में न करें। व्यवसायिक उपयोग के लिए निर्धारित कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही इस्तेमाल करें। साथ ही प्रशासन ने यह भी सुझाव दिया है कि गैस के स्थान पर आवश्यकतानुसार वैकल्पिक ईंधन का उपयोग भी किया जा सकता है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग पाया गया तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-undergarments-theft-case-ankit-arrested-chimanganj-police/
सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!