जल शक्ति से नव भक्ति, सिवनी के हनुमान घाट पर दिव्य शिक्षा आदर्श समिति का महा-सफाई अभियान, जल संरक्षण की ली शपथ

जल शक्ति से नव भक्ति, सिवनी के हनुमान घाट पर दिव्य शिक्षा आदर्श समिति का महा-सफाई अभियान, जल संरक्षण की ली शपथ
Khabar Digital Desk

राकेश यादव/ खबर डिजिटल/​सिवनी/ मध्य प्रदेश शासन के मंशानुसार प्रदेश भर में संचालित जल शक्ति से नव भक्ति अभियान अब जन-आंदोलन का रूप ले रहा है। इसी कड़ी में सिवनी जिले के गोपालगंज में दिव्य शिक्षा आदर्श समिति द्वारा एक अनुकरणीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस पहल के माध्यम से न केवल हनुमान घाट का कायाकल्प किया गया, बल्कि समूचे क्षेत्र को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश भी दिया गया।

​समन्वयकों के नेतृत्व में श्रमदान

​यह विशेष सफाई अभियान जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला के कुशल नेतृत्व एवं ब्लॉक समन्वयक मोनिका चौरसिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान की खास बात यह रही कि स्वयं समन्वयकों ने हाथ में फावड़े-कुदाली थामकर श्रमदान किया। हनुमान घाट परिसर में लंबे समय से जमा पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें, पुराने कपड़े और पूजन सामग्री (माला-फूल) जैसे कचरे को बड़ी मात्रा में एकत्रित कर उसका सुरक्षित निपटान किया गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jitu-patwari-rally-pipariya-bakal-bjp-criticism/

​परिसर का सौंदर्यकरण

​समिति के सदस्यों ने केवल घाट तक ही अपनी सीमाओं को सीमित नहीं रखा। हनुमान मंदिर के आसपास बेतरतीब ढंग से उगी झाड़ियों और घास-फूस की भी व्यापक सफाई की गई। इस कड़ी मेहनत का परिणाम यह रहा कि कुछ ही घंटों में पूरा मंदिर और घाट परिसर स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक स्वरूप में नजर आने लगा।

​जल संरक्षण का संकल्प

​अभियान के समापन पर समिति के अध्यक्ष ने उपस्थित सभी स्वयंसेवकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस पुनीत कार्य में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गोपालगंज एवं शहरी-ग्रामीण विकास संस्थान सिवनी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

​इनकी रही मुख्य भूमिका

​कार्यक्रम की सफलता में माया भलावी, सोनी अवधिया, अंबिका साहू, पूजा राठौर, विशाल अवधिया, द्रोपति साहू, बद्री सनोदिया, गुलशन साहू, अनिकेत नागेश और राजा चंद्रवंशी सहित अनेक कर्मठ कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। इस मुहिम ने एक बार फिर जल बचाओ, जीवन बचाओ के नारे को धरातल पर चरितार्थ किया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/scindia-supporters-will-get-posts-in-mp-corporation-boards/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!