सिवनी में सड़क के गड्ढों को 'बेशरम' के पौधे रोपकर भरा… सामाजिक कार्यकर्ता का कमाल!

सिवनी में सड़क के गड्ढों को 'बेशरम' के पौधे रोपकर भरा… सामाजिक कार्यकर्ता का कमाल!
Khabar Digital Desk

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ सिवनी से मंडला मार्ग की जर्जर हालत और जिम्मेदार विभागों की अनदेखी के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता स्वप्निल उपाध्याय ने अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने 3 नवंबर को सड़क के गड्ढों में 'बेशरम' के पौधे लगाकर शासन-प्रशासन की लापरवाही पर व्यंग्यात्मक प्रहार किया।

हादसों को दे रहा न्यौता
स्वप्निल उपाध्याय का कहना है कि, “पिछले एक वर्ष से यह सड़क हादसों को न्यौता दे रही है। बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब प्रतीकात्मक विरोध के माध्यम से प्रशासन को जगाना जरूरी हो गया है।” वहीं अब इस तरह का प्रदर्शन जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सड़क की हालत खस्ता
गौरतलब है कि सिवनी से मंडला को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग, खासतौर पर कान्हीवाड़ा से नैनपुर के बीच का हिस्सा, इस कदर खराब हो चुका है कि लोग मजाक में कहते हैं — “सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।” दैनिक दुर्घटनाओं और चोटों के बावजूद अब तक मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/chhindwara-harrai-blanket-baba-healing-darbar-viral-video/

स्थानीय लोगों ने की मांग
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केवल गड्ढे भरना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है, बल्कि इस मार्ग का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण अत्यावश्यक है। यह मार्ग न केवल सिवनी और मंडला जिलों को जोड़ता है, बल्कि पेंच और कान्हा राष्ट्रीय उद्यानों के बीच की कड़ी भी है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति राज्य की पर्यटन छवि पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारी इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरते हैं, फिर भी सड़क सुधार को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

व्यंग्यात्मक प्रहार पर लोगों की प्रतिक्रिया
स्वप्निल उपाध्याय की यह पहल अब आमजन की आवाज बनती जा रही है। लोगों का कहना है — “शायद बेशरम के पौधे ही प्रशासन की बेशरमी को जगा दें।”

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!