सिवनी: अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जनसुनवाई में सौंपा आवेदन

Khabar Digital Desk

सिवनी/खबर डिजिटल/ प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अवैध शराब के कारोबार को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। सिवनी जिले के कलारबाकी ग्राम पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर जिले में प्रत्येक मंगलवार को ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत कलारबाकी में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और आवेदनों के साथ पहुंचे।

ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव को लिखित आवेदन सौंपकर कान्हीवाड़ा और बंडोल थाना क्षेत्र में कथित रूप से संचालित अवैध शराब के ठिकानों पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री से सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है और इस पर प्रभावी रोक लगाने की आवश्यकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पुलिस से अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर संबंधित ठिकानों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर कान्हीवाड़ा एवं बंडोल थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!