Shahdol BJP Leader Accident: बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष समेत 2 की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

Shahdol BJP Leader Accident: बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष समेत 2 की मौत, शादी से लौटते समय हुआ हादसा
Shiv Sharan

शहडोल। ब्यौहारी थाना इलाके में शहडोल-रीवा हाईवे  पर हुए भीषण सड़क हादसे में बीजेपी युवा मोर्चा के करकी मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी और उनके साथी अतुल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शनिवार रात एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

झिरिया गांव से लौटते समय जोरा पुलिया के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शहडोल जिले के टिहकी गांव निवासी राहुल द्विवेदी और अतुल तिवारी शनिवार रात झिरिया गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे शहडोल-रीवा हाईवे पर जोरा पुलिया के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

मौके पर ही चली गई दोनों युवकों की जान

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। रात के अंधेरे में किसी को घटना की जानकारी नहीं मिल सकी, जिसकी वजह से दोनों के शव कई घंटों तक सड़क किनारे पड़े रहे।

सुबह राहगीरों ने देखे दोनों के शव

रविवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे टूटी बाइक और दो शव पड़े देखे तो तुरंत ब्यौहारी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

राहुल द्विवेदी भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय और लोकप्रिय युवा नेता थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में गमगीन माहौल रहा। वहीं अतुल तिवारी की मौत से भी क्षेत्र में शोक व्याप्त है। इस हादसे ने शहडोल जिले में तेज रफ्तार वाहनों और कमजोर यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह में जिले के अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की जान जा चुकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!