श्योपुर में तरबूज खाने के बाद पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर, सीने में जलन के बाद खाया था तरबूज

श्योपुर में तरबूज खाने के बाद पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर, सीने में जलन के बाद खाया था तरबूज
Shiv Sharan

श्योपुर। तरबूज खाने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। शुरुआती तौर पर फूड पॉइजनिंग या पेट में इन्फेक्शन की आशंका जताई जा रही है। डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

सीने में जलन के बाद खाया था तरबूज
सुसनेर के रहने वाले इंद्र सिंह परिहार (43) अपने बेटे विनोद (21) के साथ श्योपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने किराए के मकान में रहते थे। इंद्र सिंह पेशे से ड्राइवर थे। परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात खाना खाने के बाद दोनों को सीने में जलन हुई। शुक्रवार सुबह दोबारा परेशानी बढ़ने पर उन्होंने ठंडक के लिए तरबूज खाया।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
तरबूज खाने के कुछ देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कोटा रेफर किया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। विनोद की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर बोले- जांच के बाद ही होगा खुलासा
सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयल ने बताया कि तरबूज खाने से मौत की पुष्टि अभी नहीं हुई है। शुरुआती तौर पर पेट में इन्फेक्शन की आशंका है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। परिजनों के मुताबिक, तरबूज गुरुवार शाम खातौली तिराहे से खरीदा गया था और रातभर कूलर में रखा गया था।

पिछले साल छिंदवाड़ा में भी सामने आया था मामला
ऐसा ही एक मामला पिछले साल छिंदवाड़ा में सामने आया था, जहां तरबूज खाने के बाद 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। श्योपुर की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़िए..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-work-from-home-demand-two-days-a-week-employees-proposal/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!