शिवपुरी में डेढ़ करोड़ की चोरी का दावा, 1 किलो सोना, ढाई किलो चांदी और 20 लाख रुपये नगद ले उड़े चोर

शिवपुरी में डेढ़ करोड़ की चोरी का दावा, 1 किलो सोना, ढाई किलो चांदी और 20 लाख रुपये नगद ले उड़े चोर
Khabar Digital Desk

​शिवपुरी/ खबर डिजिटल/ जिले के इंदार गांव में बीती रात चोरों ने भारी आतंक मचाया। बेखौफ बदमाशों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाते हुए करीब 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस बड़ी वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

​चंद्रप्रकाश रघुवंशी के घर डकैती

​सबसे बड़ी वारदात संपन्न किसान चंद्रप्रकाश रघुवंशी के घर हुई। परिजन आशीष रघुवंशी के अनुसार, परिवार रात 12 बजे सो गया था, तभी चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे तीन बक्सों को खंगाला।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-bjp-district-executive-committee-on-hold-controversy/

​चोरों ने यहां से भारी मात्रा में जेवरात और नकदी समेट ली:
​सोना: 17 अंगूठियां, 3 हार, 4 चेन और पुश्तैनी मुहरें (कुल वजन करीब 1 किलो/110 तोला)।
​चांदी: लगभग 2 किलो जेवरात।
​नकदी: 20 लाख रुपये (15 लाख मक्का की फसल बेचने के और 5 लाख घर की बचत)।
​बता दें कि चंद्रप्रकाश के बेटे देवेंद्र गुना में पटवारी हैं, जबकि महेंद्र और विशाल गांव में ही खेती संभालते हैं। परिवार के पास 130 बीघा जमीन है।
​रामवीर सिंह के घर भी बोला धावा
​उसी रात चोरों ने रामवीर सिंह रघुवंशी के घर का ताला भी चटकाया। परिजन शिवकुमार ने बताया कि चोर यहां से 12 तोला सोना, आधा किलो चांदी और करीब 4 हजार रुपये नकद ले उड़े। एक ही रात में हुई इन दो बड़ी चोरियों ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है।

​पुलिस जांच और सीसीटीवी की तलाश

​सूचना मिलते ही इंदार थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस अब गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ghansaur-bus-stand-stoppage-issue-public-hearing-protest/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!