मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष? सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी

Khabar Digital Admin

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार शिवराज सिंह चौहान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार सितंबर से पहले ही भाजपा में कई बदलाव के ऐलान हो सकते हैं। इस बात की चर्चा बहुत लंबे समय से चल रही थी लेकिन अब इस पर अंतिम फैसला लिया जा रहा है। बता दे की हाल ही में, शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बीच लगभग 45 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई थी। इसके बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगा था कि शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।

राजनीतिक विश्लेषकों और भाजपा सूत्रों का मानना है कि राज्य सरकार संचालन और पार्टी संगठन में शिवराज सिंह चौहान की व्यापक लोकप्रियता, सहज व्यवहार, तथा आरएसएस के साथ लंबे समय से बना संबंध उन्हें इस पोस्ट की दौड़ में सबसे मजबूत उम्मीदवार बनाता है।

संगठनात्मक चुनाव जल्द समाप्त होने की प्रक्रिया में है, जिससे इस पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया संभवतः सितंबर से पहले पूरी हो सकती है। अन्य संभावित दावेदारों में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेन्द्र यादव और वरिष्ठ नेता बीडी. शर्मा भी शामिल हैं।

शिवराज सिंह चौहान की दावेदारी सिर्फ पद और शक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भाजपा के आंतरिक संतुलन, संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक समन्वय से जुड़ी हुई है। लंबे समय से मुख्यमंत्री पद पर रहे और सक्रिय संगठनकर्ता होने की वजह से, शिवराज सिंह चौहान को एक ऐसे नेता के रूप में देखा जाता है जो पार्टी में सभी धड़ों को संतुलित कर सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!