MP News : शिवराज सिंह चौहान का संदेश… हर गरीब परिवार-पक्का मकान

MP News : शिवराज सिंह चौहान का संदेश… हर गरीब परिवार-पक्का मकान
Khabar Digital Desk

भोपाल/खबर डिजिटल/ केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सांची में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत किसान संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि, लोगों की जिंदगी बदलना है, जिंदगी बदलने के लिए उनकी आमदनी बढ़ाना है। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, पशुपालन लोगों की आमदनी बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

पशुपालन बने लाभ का काम
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, डेयरी क्षेत्र में एशिया का सर्वश्रेष्ठ संस्थान है। उन्होंने कहा कि, छोटे और गरीब किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से पशुपालन, गाय, भैंस और बकरी पालन को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। शिवराज सिंह ने कहा कि, इसी लक्ष्य के तहत सांची में किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि, हमारे NDRI के वैज्ञानिक आपको वैज्ञानिक तरीके से बताएंगे कि गाय-भैंस का सही पालन कैसे करें, ताकि ज्यादा दूध मिले। अकेली खेती से काम नहीं चलेगा, इसलिए डेयरी, बकरी पालन और मुर्गी पालन से आमदनी बढ़ाने की दिशा में हमें आगे बढ़ना होगा। प्रशिक्षण के जरिए पशुओं की देखभाल, आहार, बीमारी से बचाव और दूध की बिक्री तक की पूरी जानकारी दी जाएगी, ताकि पशुपालन वास्तव में लाभ का काम बने।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-minister-pratima-bagri-controversy-profile-political-journey-satna-news/

500 किसानों को वितरित की किट
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि, आज पशुपालन से जुड़े करीब 500 छोटे किसानों को लगभग 2000 रुपये मूल्य की किट वितरित की जा रही है। इस किट में पशु आहार मिक्सर, दवाइयां, साफ बाल्टी सहित आवश्यक सामग्री शामिल है। साथ ही किसानों को पशुओं के पोषण, देखभाल, आवास व्यवस्था और बीमारी की स्थिति में उपचार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी दी जा रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, केवल पशु खरीदना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही आहार, उचित देखभाल और वैज्ञानिक पद्धतियों से ही पशुपालन को लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, पशुपालन और डेयरी गतिविधियों के विस्तार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

अकेली खेती से नहीं चलेगा काम
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केवल खेती पर निर्भर रहकर आज किसान की आमदनी बढ़ाना संभव नहीं है, अन्य गतिविधियों को भी अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि, जो लोग दूध उत्पादन में शामिल होना चाहेंगे, उन्हें बैंकों से जोड़कर पशु दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पशु होंगे तो उनके सही पालन की जानकारी होना जरूरी है। किसानों को प्रशिक्षण में पशुओं के रहने के स्थान, आहार, बीमारी से बचाव और साफ-सफाई के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही दूध कलेक्शन सेंटर पर दूध की संग्रहण और बिक्री की प्रक्रिया के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिवराज सिंह ने कहा कि, आज का कार्यक्रम विशेष रूप से किसानों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन और डेयरी संचालन का प्रशिक्षण देने के लिए आयोजित किया गया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-youth-congress-blunder-slogan-viral-video-anil-bagri-drug-case-protest/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!