Exclusive News: MP में फिर उठने लगी शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग? ये हैं पीछे के राजनीतिक कारण

Exclusive News: MP में फिर उठने लगी शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग? ये हैं पीछे के राजनीतिक कारण
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर मध्यप्रदेश की कमान सौंपी जानी चाहिए। हालांकि भाजपा की ओर से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है, लेकिन हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों ने शिवराज की स्वीकार्यता और उनके पुराने राजनीतिक प्रभाव को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

प्रदेश की तासीर के अनुसार चर्चा
दरअसल, यह मांग केवल शिवराज समर्थकों की भावनात्मक अपील भर नहीं मानी जा रही। इसके पीछे प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, किसानों की नाराजगी, दतिया उपचुनाव के बाद उठे सवाल और शिवराज सिंह चौहान की जनसंपर्क क्षमता जैसे कई कारण जुड़े हुए हैं। इसी तरह से प्रशासनिक पकड़ और लाड़ली बहनाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को प्रमुख कारणों में गिना जा रहा है। इससे माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में राज्य या फिर केंद्र में शिवराज सिंह चौहान बड़ी जिम्मेदारी के साथ नजर आएंगें।

मूंग खरीद आंदोलन ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा
मध्यप्रदेश में हाल ही में मूंग की MSP पर खरीद को लेकर बड़ा किसान आंदोलन देखने को मिला। हजारों किसान भोपाल पहुंचे और प्रदर्शन के दौरान सरकार पर दबाव बढ़ा। आंदोलन के बाद सरकार को खरीद की सीमा बढ़ाने और खाद वितरण से जुड़े ई-टोकन सिस्टम पर पुनर्विचार जैसे कदम उठाने पड़े। इस पूरे घटनाक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सक्रियता और उनकी किसानों से संवाद करने की शैली ने एक बार फिर उन्हें प्रदेश की राजनीति के केंद्र में ला दिया।

MP Farmers News: किसान होंगे डिजिटल, Farmer ID से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, बुवाई से पहले पहुंचेगी खाद

मूंग खरीदी के लिए शिवराज का पुराना फॉर्मूला
प्रदेशभर के मूंग किसानों को पूर्व सीएम और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलग ही फॉर्मूला निकाला था, उन्होंने किसानों से मूंग खरीदकर प्रदेश की नन्हीं-नन्हीं स्कूली बच्चियों को 10-10 किलो प्रति बच्ची के हिसाब से मूंग की दाल का वितरण किया था। उनके फॉर्मूले ने किसानों को राहत देने के साथ बच्चियों को पोषण आहार उपलब्ध कराने का भी काम किया। जिसकी तारीफ बच्चियों के परिजनों ने खूब जी-भरकर की थी।

किसान वाली छवि भी महत्वपूर्ण
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, किसान आंदोलन ने यह संदेश भी दिया कि शिवराज आज भी मध्यप्रदेश के ग्रामीण और किसान वर्ग के बीच एक मजबूत राजनीतिक पकड़ रखते हैं। यही कारण है कि उनके समर्थक इस मुद्दे को शिवराज मॉडल की तुलना में भी देखने लगे हैं, जोकि खुद एक किसान पुत्र के रुप में जाने जाते हैं। उनकी इसी छवि के कारण आज वो केंद्रीय कृषि मंत्री के पद पर काबिज है, और वहां भी अपनी छटा बिखेरते नजर आ रहे हैं, जिसकी तस्वीर संसद भवन से साफ तौर पर दिख जाती है।

दतिया उपचुनाव के बाद बढ़े सवाल
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को झटका लगने के बाद पार्टी के संगठन और सरकार की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा शुरू हुई। इसी दौरान संघ से जुड़े कुछ प्रमुख विचारकों ने भी सार्वजनिक रूप से शिवराज सिंह चौहान की राजनीतिक क्षमता, संवाद शैली और सहमति बनाने की उनकी योग्यता की सराहना की। इसके बाद यह बहस और तेज हो गई कि भाजपा को मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की राजनीतिक क्षमताओं का किस तरह इस्तेमाल करना चाहिए।यही घटनाक्रम शिवराज को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने वाले समर्थकों के लिए एक बड़ा राजनीतिक आधार बन गया।

Ladli Behna Yojana: लाड़लियों के जरिए फिर नैया पार करने की तैयारी… दतिया चुनाव बना अपवाद!

'मामा' के रुप में शिवराज की जनस्वीकार्यता
शिवराज सिंह चौहान करीब 18 वर्षों तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में शामिल हैं। उनकी पहचान केवल भाजपा नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे नेता के रूप में बनी जिसने गांव, किसान, महिलाओं और गरीब वर्ग के बीच सीधा राजनीतिक संवाद कायम किया। लाड़ली बहना योजना समेत महिलाओं और गरीब परिवारों से जुड़ी योजनाओं का राजनीतिक प्रभाव भी आज तक मध्यप्रदेश की राजनीति में दिखाई देता है। उनकी 'मामा' वाली छवि जनता से भुलाई नहीं जा रही है। जिसके वीडियो समय-समय पर वायरल हो रहे हैं, जहां बच्चे कहते दिखाई दे रहे हैं 'मामा' आ जाओ।

संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद
शिवराज समर्थकों का तर्क है कि लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के कारण उन्हें प्रशासन, संगठन और सत्ता के बीच संतुलन बनाने का व्यापक अनुभव है। भाजपा के भीतर विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी संवाद शैली को भी उनकी राजनीतिक ताकत माना जाता है। हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच यह तर्क दिया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान की वापसी से संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बन सकता है।

MP News: BJP विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय फिर मुखर… अबकी बार मंदिरों की व्यवस्था पर किया प्रश्न

वरिष्ठों से समन्वय का अलग उदाहरण
प्रदेश की हालिया सियासत में देखा जा रहा है कि वरिष्ठ मंत्री खुलेआम बगावत करते नजर आ रहे हैं, जबकि शिवराज काल में इस तरह का काम ही देखने को मिला था। उनके समय वरिष्ठों का सम्मान अलग तरह से किया जाता था, जिसके चलते वे मुखर होने के बावजूद शिवराज की तारीफ करते नहीं थकते थे। जिसके उदाहरण के रुप में पूर्व सीएम उमा भारती सबसे बड़ा नाम हैं, जिन्होंने शराबबंदी की अपील करने के बावजूद शिवराज की आलोचना नहीं की थी।

केंद्र में मंत्री, लेकिन नजर अब भी मध्यप्रदेश पर
वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे हैं। इसके बावजूद मध्यप्रदेश से जुड़े कार्यक्रमों और किसान हितों के मुद्दों पर उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है। मई 2026 में भैरूंदा में ग्रामीण विकास और सड़क परियोजनाओं से जुड़े बड़े कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी और मध्यप्रदेश के लिए विभिन्न परियोजनाओं की घोषणाओं ने भी प्रदेश की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया था। यही वजह है कि उनके समर्थकों का मानना है कि दिल्ली में केंद्रीय मंत्री की भूमिका निभाने के बावजूद शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक आधार और प्रभाव मध्यप्रदेश में कम नहीं हुआ है।

क्या सचमुच हो सकती है शिवराज की वापसी?
फिलहाल इस सवाल का जवाब पूरी तरह राजनीतिक अटकलों के दायरे में है। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव भाजपा के निर्वाचित मुख्यमंत्री हैं और पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें बदलने को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन मूंग खरीद विवाद, किसानों के आंदोलन, उपचुनाव के बाद संगठन पर उठे सवाल और शिवराज सिंह चौहान की लगातार बनी जनस्वीकार्यता ने एक बात जरूर स्पष्ट कर दी है कि मध्यप्रदेश की राजनीति में 'मामा' का राजनीतिक अध्याय खत्म नहीं हुआ है।

अपील - खबर अच्छी लगने पर शेयर जरुर करें

MP Politics: BJP में बड़ा फेरबदल! 11 जिलाध्यक्षों की कुर्सी पर संकट, जानें नाम

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!