Sidhi News : ग्राम कोल्हुआ में रफ्तार का तांडव… चारा देते समय घर में घुसी कार

Sidhi News : ग्राम कोल्हुआ में रफ्तार का तांडव… चारा देते समय घर में घुसी कार
Khabar Digital Desk

सीधी/बृजेश पाण्डेय/खबर डिजिटल/ सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हुआ में मंगलवार सुबह रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार को उजाड़ दिया। सुबह करीब 9 बजे अपने घर के पास पालतू गाय-बैल को चारा-भूसा दे रहे 55 वर्षीय ग्रामीण की उस समय दर्दनाक मौत हो गई, जब तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क से करीब 20 मीटर दूर स्थित रिहायशी मकान में जा घुसी। हादसे के बाद गांव में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश का माहौल बन गया है।

संभल भी नहीं पाए राजपति यादव
जानकारी के अनुसार मृतक राजपति यादव पिता बहादुर यादव (उम्र 55 वर्ष) रोज की तरह अपने घर में पशुओं की देखभाल कर रहे थे। इसी दौरान कुचवाही से सारो की ओर जा रही कार क्रमांक एमपी 53 सीए 9939 गांव में अत्यधिक तेज गति से दाखिल हुई। चालक का संतुलन बिगड़ते ही कार सीधे मकान की दीवार तोड़ते हुए भीतर घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजपति यादव को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/damoh-hatta-teen-suicide-after-student-complaint-case/

हादसे के बाद मची चीख पुकार
हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शी राधेश्याम ने बताया कि कार की रफ्तार असामान्य थी और गांव जैसे रिहायशी क्षेत्र में यह सीधी लापरवाही का मामला है।

ड्रायवर ने की गाली-गलौज
ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक लाला पिता कमलेश सिंह चौहान, निवासी शिवपुरवा ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय लोगों से उलझते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इस अभद्र व्यवहार का वीडियो ग्रामीणों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/alirajpur-illegal-grain-transport-without-permit-police-action/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!