जेल की सलाखों के पीछे गूंजा प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश, विद्यार्थियों ने गीत-नाटक से जगाई नई उम्मीद

स्लीमनाबाद। विश्व दयालुता दिवस के अवसर पर उप जेल सिहोरा में संवेदनशीलता, प्रेम और मानवीय मूल्यों से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 13 नवंबर को ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल स्लीमनाबाद के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की टीम ने जेल का भ्रमण कर बंदियों के बीच दया, करुणा, क्षमा और मानवता का संदेश पहुंचाया।

जेल की सलाखों के पीछे गूंजा प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश, विद्यार्थियों ने गीत-नाटक से जगाई नई उम्मीद
Shiv Sharan

स्लीमनाबाद। विश्व दयालुता दिवस के अवसर पर उप जेल सिहोरा में संवेदनशीलता, प्रेम और मानवीय मूल्यों से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 13 नवंबर को ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल स्लीमनाबाद के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की टीम ने जेल का भ्रमण कर बंदियों के बीच दया, करुणा, क्षमा और मानवता का संदेश पहुंचाया। विद्यार्थियों की प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने जेल के माहौल में सकारात्मकता और उम्मीद का भाव पैदा किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों के मन में आशा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें जीवन में सुधार और नई शुरुआत के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक गीतों एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दयालुता का महत्व समझाया। संदेश दिया गया कि इंसान की पहचान केवल उसकी गलतियों से नहीं, बल्कि उनमें सुधार करने और बेहतर इंसान बनने के प्रयासों से भी होती है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जी.आर. भारद्वाज ने कहा कि दयालुता का अर्थ केवल किसी की सहायता करना नहीं है, बल्कि उसके दुख को समझना, उसे सम्मान देना और उसके जीवन में उम्मीद की किरण जगाना भी है। प्रत्येक व्यक्ति सम्मान, प्रेम और एक नए अवसर का अधिकारी है। जीवन में हुई गलतियों से सीख लेकर सकारात्मक बदलाव लाना ही वास्तविक सफलता है।

वहीं, उप जेल सिहोरा के अधीक्षक ने विद्यार्थियों को जेल की व्यवस्था, उसके प्रकार एवं बंदियों से संबंधित विभिन्न जानकारियां विस्तार से दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को जेल परिसर का भ्रमण भी कराया, जिससे उन्हें जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान यह महत्वपूर्ण संदेश दिया गया कि किसी व्यक्ति का अतीत उसके भविष्य की अंतिम तस्वीर नहीं होता। सही मार्गदर्शन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ हर व्यक्ति अपने जीवन में बदलाव ला सकता है। जेल प्रशासन के सहयोग एवं अनुमति के प्रति विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त किया।

यह भ्रमण विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए केवल एक शैक्षणिक गतिविधि नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को समझने का यादगार अनुभव साबित हुआ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!